शुभमन गिल को युवराज सिंह ने ‘तराशा’, अब विश्व कप में बल्ले से उगल रहे आग

Mumbai: India’s batter Shubman Gill plays a shot during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Sri Lanka, at Wankhede Stadium, in Mumbai, Thursday, Nov. 2, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil) (PTI11_02_2023_000145A) *** Local Caption ***
भारत के पूर्व दिग्गज हरफनमौला युवराज सिंह पेशेवर कोच नहीं है लेकिन पंजाब टीम के कई युवा खिलाड़ी उनके योगदान की सराहना करते हैं. युवराज के मार्गदर्शन का फायदा उठाने वालों में उभरते हुए सितारे शुभमन गिल भी हैं. गिल की प्रतिभा पर कभी कोई संदेह नहीं था.

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. डेंगू की वजह से शुरुआत दो मैच नहीं खेल पाने के बाद उन्होंने टीम में धमेदार एंट्री की है. उनके बल्ले से लगातार रन बरस रहे हैं. उनके प्रदर्शन के पीछे वर्ल्ड कप विजेता टीम के एक दिग्गज खिलाड़ी का हाथ है. वो नाम है युवराज सिंह.

भारत के पूर्व दिग्गज हरफनमौला युवराज सिंह पेशेवर कोच नहीं है लेकिन पंजाब टीम के कई युवा खिलाड़ी उनके योगदान की सराहना करते हैं. युवराज के मार्गदर्शन का फायदा उठाने वालों में उभरते हुए सितारे शुभमन गिल भी हैं. गिल की प्रतिभा पर कभी कोई संदेह नहीं था, लेकिन उनके खेल में उस वक्त और सुधार आया जब युवराज ने उन्हें और तीन अन्य खिलाड़ियों को एक महीने के प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया. यह सब कोविड-19 से जुड़े लॉकडाउन के दौरान हुआ.

गिल, अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसिमरन सिंह ने युवराज के साथ पांच सप्ताह बिताए. इस दौरान आयोजित प्रशिक्षण सत्रों ने खेल के प्रति उनका दृष्टिकोण बदल दिया. पिछले कुछ सत्र से घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे अभिषेक ने कहा, शुभमन उससे पहले ही भारत के लिए खेल चुके थे, लेकिन जैसा कि आप लोग कहते हैं, उन्होंने उस समय सभी प्रारूपों में अपनी जगह पक्की नहीं की थी. शुभमन को उस शिविर के बाद काफी सफलता मिली.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में दो शतक लगा चुके इस वामहस्त बल्लेबाज ने कहा, शुभमन को ही नहीं , मुझे भी इसका काफी फायदा हुआ. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में मेरा प्रदर्शन काफी अच्छा हुआ.

गिल ने जहां इस खेल के वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनायी, वहीं पिछले कुछ सत्र से अभिषेक ने पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दमदार प्रदर्शन किया. प्रभसिमरन हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. अभिषेक का मानना है कि युवराज के घर पर करीब 35 दिन रहने से खेल के प्रति उनका नजरिया बदल गया.

उन्होंने उस समय को याद करते हुए कहा, सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि हम सभी के लिए वह जीवन बदलने वाला क्षण था. उस समय कोविड-19 अपने चरम पर था. यह एक बंद दरवाजे वाला शिविर जैसा था.

उन्होंने कहा, युवराज सिंह ने एक गुरु और बड़े भाई के रूप में हम सभी की मदद की. पिछले दो-तीन वर्षों में, युवी पाजी ने हमें कुछ चीजें सिखाई हैं. जब आपको उनके जैसे खिलाड़ी का सानिध्य मिलता है तो इससे मैदान के अंदर और बाहर बहुत फर्क पड़ता है. वह ऐसे व्यक्ति हैं जो आपको शीर्ष स्तर के खेल की बारीकियां सिखाते हैं.

अभिषेक ने बताया कि युवराज की देखरेख में प्रशिक्षण के खाका को प्रिंट कर के हमें दिया जाता था. यह वैसा ही था जैसा कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी या राज्य इकाई के शिविर में होता है. उन्होंने कहा कि दिन में अभ्यास और प्रशिक्षण सत्र के बाद वह सभी शाम को अपने वीडियो देखते थे और उसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते थे. अभिषेक ने कहा, शाम को, हम सब उसके कमरे में बैठते थे. वहां एक होम थिएटर है, जहां हम अपने-अपने वीडियो देखते थे, खेल का विश्लेषण करते थे और चर्चा करते थे.

अभिषेक से जब पूछा गया कि क्या युवराज अपने पिता योगराज सिंह की तरह सख्त है तो उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि वह दोनों का मिश्रण था. अगर प्रशिक्षण सत्र सही नहीं हुआ तो वह गुस्सा हो जाते थे और आपको डांटते थे. लेकिन योग सर जैसे सख्त व्यक्ति की देखरेख में क्रिकेट सीखने के बाद वह संतुलन को समझते हैं. उन्होंने कहा, अगर उनको लगता था कि कुछ ज्यादा हो गया तो वह मना भी लेते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










