IPL 2021 MI vs PBKS: फॉर्म में लौटे हार्दिक पांड्या, छक्का जड़ मुंबई को पंजाब पर दिलायी बड़ी जीत
MI vs PBKS आईपीएल 2021 के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने पंजाब के लक्ष्य 135 रन को 19 ओवर में 4 विकेट पर 137 रन बनाकर हासिल कर लिया. मुंबई की ओर से सौरव तिवारी और हार्दिक पांड्या ने शानदार पारी खेली. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
रवि बिश्नोई पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज
पंजाब की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रवि बिश्नोई रहे. उन्होंने लगातार दो गेंदों में मुंबई को दो झटका दिया. उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाये. बिश्नोई ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को अपना शिकार बनाया. मोहम्मद शमी और बरार ने एक-एक विकेट चटकाये.
फॉर्म में लौटे हार्दिक पांड्या, छक्का जड़ मुंबई को पंजाब पर दिलायी बड़ी जीत
मुंबई इंडियंस ने 42वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. लगातार तीसरी हार के बाद मुंबई ने धमाकेदार जीत दर्ज की. मुंबई ने पंजाब के लक्ष्य 135 रन को 19 ओवर में 4 विकेट पर 137 रन बनाकर हासिल कर लिया. मुंबई की ओर से सौरव तिवारी ने 37 गेंद में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 45 रन बनाया. जबकि खराब फॉर्म से उबरते हुए हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में 4 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाये. पांड्या ने छक्का जड़कर मुंबई को जीत दिलाया.
मुंबई को चौथा झटका, सौरभ तिवारी 45 रन बनाकर आउट, MI 92/4 (15.1)
मुंबई इंडियंस को चौथा झटका 16वें ओवर में लगा. सौरव तिवारी 45 रन बनाकर आउट हुए. तिवारी ने 37 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके और दो छक्के जमाये.
मुंबई को तीसरा झटका, डी कॉक 27 रन बनाकर आउट
मुंबई इंडियंस को 10वें ओवर में तीसरा झटका डी कॉक के रूप में लगा. डी कॉक को मोहम्मद शमी ने 27 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. डी कॉक ने 29 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौका जमाया.
रवि बिश्नोई की घातक गेंदबाजी, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार आउट
पंजाब के रवि बिश्नोई ने घातक गेंदबाजी करने हुए एक ही ओवर में मुंबई इंडियंस को लगातार दों गेंदों में दो झटका दिया. पहले रोहित शर्मा को बिश्नोई ने 8 रन पर आउट किया. फिर उसके बाद सूर्यकुमार यादव को शून्य पर अपना दूसरा शिकार बनाया. मुंबई का स्कोर इस समय दो विकेट पर 4 ओवर में 18 रन है.
बुमराह-पोलार्ड की घातक गेंदबाजी, मुंबई ने पंजाब को 135 रन पर रोका
बुमराह और पोलार्ड की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 135 रन पर रोक दिया. बुमराह और पोलार्ड ने दो-दो विकेट पर चटकाये. पंजाब ने अपनी पारी में 6 विकेट गंवाये. पंजाब की ओर से मार्कराम ने 42 रन बनाये. बुमराह और पोलार्ड के अलावा क्रुणाल पांड्या और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट चटकाये.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए