बाल के बाद अब फ्रेंच कट दाढ़ी के नये लुक में नजर आये महेंद्र सिंह धौनी, Video Viral

IndiaFightsCoronavirus : बीसीसीआई ने इस महामारी के मद्देनजर आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए आगे बढ़ा दिया है.
चेन्नई : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी नये लुक में नजर आ रहे हैं. नये लुक में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में धौनी छोटे-छोटे बाल में नजर आ रहे हैं, लेकिन धौनी का एक और खास लुक ने उनके चाहने वालों को काफी प्रभावित किया. दरअसल धौनी ‘फ्रेंच कट दाढ़ी’ में नजर आ रहे हैं.
धौनी फ्रेंच कट दाढ़ी में भी काफी हैंडसम लग रहे हैं. फैन्स में भी इस नये लुक को काफी पसंद कर रहे हैं. चेन्नई में धौनी का काफी क्रेज है. एक फैन्स ने तो उन्हें यहां तक कह दिया कि चेन्नई उनका घर है. धौनी ने भी अपने फैन को निराश नहीं किया और समर्थन में हाथ हिलाकर अभिवादन किया. धौनी का नये लुक वाले वीडियो को अब तक करीब 57 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है.
"It has become your home sir!" Keep whistling, as #Thala Dhoni bids a short adieu to #AnbuDen. 🦁💛 pic.twitter.com/XUx3Lw4cpH
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 14, 2020
गौरतलब है कि धौनी अपने नये-नये लुक के लिए जाने जाते हैं. आईपीएल की बात करें तो धौनी हर सिजन में नये लुक में नजर आते हैं. धौनी का एक लुक सबसे अधिक वायरल हुआ था, जिसे उनके चाहने वालों ने काफी पसंद किया था. धौनी ने जब क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था उस समय वो लंबे-लंबे बाल रखा करते थे. लंबे बाल में धौनी काफी फेमस हुए थे. उसी तरह इस बार भी धौनी नये लुक ‘फ्रेंस कट दाढ़ी’ में दिख रहे हैं.
धौनी जब चेपक स्टेडियम से अभ्यास करके लौट रहे थे, तो उनसे मिलने वालों की संख्या काफी थी. स्टेडियम में उनके समर्थक काफी देर से उनका इंतजार भी कर रहे थे. जब धौनी मैदान से बाहर आ रहे थे, तो फैन्स उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए लाइन में खड़े थे. धौनी ने भी किसी को निराश नहीं किया.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस ने आईपीएल 13 का इंतजार लंबा कर दिया है. बीसीसीआई ने इस महामारी के मद्देनजर आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए आगे बढ़ा दिया है. आईपीएल 13 को लेकर महेंद्र सिंह धौनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे पहले तैयारी शुरू कर दी थी. टीम इंडिया से बाहर चल रहे धौनी ने भी लंबे समय के बाद हाथ में बल्ला थामा और मैदान पर जमकर पसीना बहाया. लेकिन कोरोना के कारण चेन्नई ने अपने अभ्यास को भी रद्द कर दिया है. जिसके बाद खिलाड़ी अपने-अपने घर वापस लौटने लगे हैं. धौनी भी अपने गृह नगर रांची वापस लौअ गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










