धौनी और रोहित शर्मा चुने गये IPL के ऑल टाइम ग्रेट कप्‍तान

Updated at :18 Apr 2020 10:19 PM
विज्ञापन
धौनी और रोहित शर्मा चुने गये IPL के ऑल टाइम ग्रेट कप्‍तान

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को शनिवार को संयुक्त रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का सबसे महान कप्तान (all time great captain) घोषित किया गया.

विज्ञापन

मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को शनिवार को संयुक्त रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सबसे महान कप्तान घोषित किया गया.

Also Read: Video : लॉकडाउन में कोहली ने वीडियो शेयर कर अपने फैंस को दिया ये चैलेंज

इन दोनों खिलाड़ियों का चयन स्टार स्पोर्ट्स के 50 लोगों की चयन समिति ने किया जिसमें 20 पूर्व क्रिकेटरों के साथ 10 खेल पत्रकार, 10 सांख्यिकीविद् और 10 विश्लेषक शामिल थे. धौनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 11 में से 10 प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है. टीम तीन बार चैम्पियन और पांच बार उपविजेता रही है.

Also Read: आखिर क्यों गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को दिलायी 2007 विश्व कप फाइनल की याद

रोहित ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली और उसे चार बार चैम्पियन बनाया. दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज जबकि श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को महानतम गेंदबाज चुना गया.

Also Read: पीटरसन ने कहा, धौनी अबतक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान, उनकी महानता पर सवाल उठाना बेमानी

ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला जबकि स्टीफन फ्लेमिंग को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया. रॉयज चैलेंजर्स बेंगलोर और भारतीय कप्तान विराट कोहली को महानतम भारतीय बल्लेबाज चुना गया. कोहली ने 177 आईपीएल मैचों में 5412 रन बनाये हैं. कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल के 13वें सत्र को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है.

Also Read: बीसीसीआई ने बनायी Team Mask Force , कोहली, तेंदुलकर का कोरोना संदेश वायरल

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola