क्रिकेट के भगवान सचिन ने बताया कि टीम में चयन की प्रक्रिया क्या होनी चाहिए, उम्र या फिटनेस
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 May 2020 7:14 PM
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने चयन प्रक्रिया पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा है कि टीम में चयन का पैमाना फिटनेस ही होना चाहिए. उम्र नहीं.
विराट कोहली के कप्तान बनने के बाद क्रिकटरों को टीम में बने रहने के लिए फिटनेस को काफी जरूरी चीज बना दिया गया है. विराट कोहली का फिटनेस लेवल खुद भी दूसरे खिलाड़ियों के लिए एक नया मापदंड बन गया है, कई बार इस बात को लेकर विवाद उठा है कि टीम में बने रहने के लिए उम्र मायने रखता है या फिर खिलाड़ी का युवा होना.
अब इस बात पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने इस पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा है कि टीम में चयन का पैमाना फिटनेस ही होना चाहिए. उम्र नहीं. उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा है कि जो अच्छा है उसे मौका दिया जाए, इस में उम्र आड़े नहीं आना चाहिए. ऐसे नहीं होना चाहिए कि सिर्फ युवाओं को ही मौका मिलता रहे. अगर ऋद्धिमान साहा खेलने के लिए फिट हैं तो उन्हें मौका दिया जाए, लेकिन इसी तरह अगर पंत फिट हैं तो उन्हें मौका मिलना चाहिए. हालांकि इसका फैसला टीम प्रबंधन पर छोड़ दें.
सचिन ने आगे कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा कि साहा को पंत से आगे रखना चाहिए या पंत को साहा से आगे रखना चाहिए. इसका फैसला टीम प्रबंधन को करने दीजिए. ’
शतकों का शतक लगाने वाले इस महान खिलाड़ी ने कहा कि मैं अपनी बात छोटी करते हुए कहता हूं कि अगर कोई पूरी तरह फिट है तो उन्हें मौका दिया जाए इसमें कभी भी उम्र को नहीं देखा जाना चाहिए. आपको बता दें कि इस महान खिलाड़ी ने कोविड-19 से लड़ने के लिए भी अपना हाथ आगे बढ़ाया है
अगर हम सचिन की बात को ही मान के चले तो अभी भी पूर्व कप्तान एमएस धौनी के अंदर काफी क्रिकेट बाकी है. कई बार लोग भले ही उनके खेलने को लेकर सवाल उठाते हैं. लेकिन विकेट के बीच उनकी दौड़ को देखें तो वो अभी भी कई युवा खिलाड़ियों को आसानी से मात दे सकते हैं, सचिन की बातों को ही अगर आधार मान कर टीम में खिलाड़ियों का चयन करें तो एमएस धौनी में अभी भी टीम इंडिया के लिए वापसी करने का दम है.
कुछ साल पहले ही भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि 36 साल के धौनी 26 साल के युवाओं की तरह जोश रखते हैं. जबकि अगर हम उनकी बल्लेबाजी की ही बात करें तो वो अभी भी पहले की तरह ही लंबे लंबे छक्के लगा सकते हैं इसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने किया था उन्होंने कहा था कि वो अभी भी पहले की तरह ही खेल रहे हैं और उसी तरह लंबे लंबे शॉट खेल रहे हैं जिसके लिए वो हमेशा से जाने जाते रहे हैं. अगर इस साल उनके विश्व कप के कुछ मैचों को छोड़ दें तो वो बल्ले से भी टीम इंडिया के लिए मददगार साबित हुए हैं. वर्ल्ड कप के मैचों से पहले तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










