World Cup 2023: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इन भारतीय गेंदबाजों का रहा है दबदबा

Pune: Indian players during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Bangladesh, at Maharashtra Cricket Association Stadium in Pune, Thursday, Oct. 19, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI10_19_2023_000073A)
इकाना स्टेडियम में गेंबदाजी की बात करें, तो सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के दिलशान मदुशंका टॉप पर हैं. उन्होंने सबसे अधिक 7 विकेट चटकाए हैं.

वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मुकाबले में श्रीलंका से शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड की अगली भिड़ंत भारत के साथ होगी. भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा.

भारत की टीम जहां लगातार पांच मैच जीतकर टॉप पर बनी हुई है. वहीं इंग्लैंड की टीम पांच मैच खेलकर केवल एक जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है.

इकाना स्टेडियम भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं रहा है. यहां भारतीय टीम केवल एक वनडे मैच खेली है, जिसमें उसे दक्षिण अफ्रीका ने 9 रन से हराया था.

इकाना स्टेडियम में गेंबदाजी की बात करें, तो सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के दिलशान मदुशंका टॉप पर हैं. उन्होंने सबसे अधिक 7 विकेट चटकाए हैं.

वहीं भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें, तो कुछ खास नहीं रहा है. यहां केवल शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई ही वनडे में चल पाए हैं.

शार्दुल ठाकुर इकाना स्टेडियम में भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए हैं और सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए हैं. बड़ी बात है कि शार्दुल ठाकुर भारत की वर्ल्ड कप टीम में शामिल हैं.

कुलदीय यादव के लिए इकाना का ग्राउंड काफी शानदार रहा है. यहां कुलदीप ने एक मैच खेला है, जिसमें 1 विकेट लिया है. कुलदीप यादव भी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं और अबतक उनका प्रदर्शन शानदार रहा है.

रवि बिश्नोई भले ही वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए, लेकिन उनका भविष्य काफी उज्जवल है. आने वाले समय में वो भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. रही बात इकाना में विकेट लेने की, तो बिश्नोई ने एक मैच में एक विकेट चटका चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










