ICC Rankings: टी20 रैंकिंग में केएल राहुल ने विराट कोहली को पछाड़ा, टेस्ट में विराट-रोहित को भारी नुकसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2022 4:19 PM
गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की सूची में कोई भी भारतीय शीर्ष 10 में शामिल नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के हाल के अच्छे प्रदर्शन के कारण गेंदबाजी रैकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं.
भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (kl rahul) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (virat kohli) बुधवार को जारी आईसीसी पुरुष टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC Rankings) में क्रमश: चौथे और 10वें स्थान पर बने हुए हैं.
गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की सूची में टॉप 10 में एक भी भारतीय नहीं
गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की सूची में कोई भी भारतीय शीर्ष 10 में शामिल नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के हाल के अच्छे प्रदर्शन के कारण गेंदबाजी रैकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं. दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी इस सूची में शीर्ष पर हैं.
Also Read: Athiya Shetty के लेटेस्ट फोटो पर KL Rahul का आया दिल, क्रिकेटर के कमेंट ने खींचा फैंस का ध्यान
वनडे रैंकिंग में विराट नंबर दो और रोहित शर्मा नंबर तीन पर
आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा बल्लेबाजी में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर हैं. भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव की रैंकिंग में सुधार हुआ है. सूर्यकुमार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 64 और अय्यर ने तीसरे वनडे में 80 रन बनाकर भारत की शृंखला में 3-0 से जीत में अहम भूमिका निभायी थी.
ऋषभ पंत की वनडे रैंकिंग
ऋषभ पंत ने भी तीसरे मैच में अर्धशतक जड़ा था जिससे वह 469 अंकों के साथा 71वें स्थान पर पहुंच गये हैं. गेंदबाजों की सूची में भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह सातवें स्थान पर बने हुए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा 50 स्थान की छलांग लगाकर 44वें स्थान पर पहुंच गये हैं. न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि बांग्लादेश के स्टार शाकिब अल हसन ऑलराउंडरों की सूची में चोटी पर हैं.
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. रोहित शर्मा एक स्थान के नुकसान के बाद 6ठे और एक स्थान के नुकसान के बाद विराट कोहली 7वें स्थान पर पहुंच गये हैं. टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुस्चगने टॉप पर बने हुए हैं. उनके 935 अंक हैं. जबकि दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










