अपने प्रदर्शन को लेकर जोस बटलर का आया बड़ा बयान, कहा-‘मैं फॉर्म के…’

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
अपने प्रदर्शन को लेकर जोस बटलर का आया बड़ा बयान, कहा-‘मैं फॉर्म के…’

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा है कि वह अपने खराब फॉर्म से आजिज आ चुके थे और अब अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी हो गया था . वनडे विश्व कप में फॉर्म के लिये जूझते रहे बटलर ने सितंबर के बाद से पहला अर्धशतक जमाया.

विज्ञापन

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा है कि वह अपने खराब फॉर्म से आजिज आ चुके थे और अब अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी हो गया था . वनडे विश्व कप में फॉर्म के लिये जूझते रहे बटलर ने सितंबर के बाद से पहला अर्धशतक जमाया. उनके 45 गेंद में नाबाद 58 रन की मदद से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में छह विकेट से हराया.

मैं फॉर्म के लिये जूझ रहा था: बटलर

बटलर ने ‘बीबीसी’ से कहा ,‘मैं फॉर्म के लिये जूझ रहा था. खराब फॉर्म से तंग आ गया था. अब यह जरूरी हो गया था कि अपने चिर परिचित अंदाज में खेलूं.’ अपनी इस पारी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिये. उन्होंने कहा ,‘बहुत खुश हूं. इस तरह की उपलब्धियों से अच्छा लगता है. पिछला कुछ समय काफी खराब था.’ बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीता था. इस साल वनडे विश्व कप में गत चैम्पियन टीम हालांकि सातवें स्थान पर रही.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola