ePaper

SRH vs GT, IPL 2022: मैच से पहले जानें सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का संभावित प्लेइंग इलेवन

Updated at : 11 Apr 2022 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
SRH vs GT, IPL 2022: मैच से पहले जानें सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का संभावित प्लेइंग इलेवन

Mumbai: Shubman Gill of Gujarat Titans celebrates his half century during T20 cricket match 16 of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15) between the Punjab Kings and the Gujarat Titans, at the Brabourne Stadium (CCI) in Mumbai, Friday, April 8, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_08_2022_000218B)

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुकाबला होगा. यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच खेला जा रहा है. गुजरात जहां अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है, वहीं हैदराबाद की टीम अंक तालिका में आठवें नंबर पर है.

विज्ञापन

टाटा आईपीएल 2022 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जायेगा. गुजरात टाइटंस जहां अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद दो मुकाबले हारने के बाद पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से जीता है. दोनों टीमों का इस सीजन में पहली बार सामना हो रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद इस समय टाटा आईपीएल के इस सीजन के अंक तालिका में आठवें स्थान पर है जबकि गुजरात टाइटंस इस समय अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है.

हैदराबाद को मिली है तीन मैच में दो में हार

सनराइजर्स हैदराबाद ने टाटा आईपीएल के इस सीजन में तीन मैच खेले जहां वे एक गेम जीतने में सफल रहे. जबकि गुजरात टाइटंस ने तीन मैच खेले और सभी जीते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गये मैच में हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी ने क्रमशः 75 रन और 39 रन बनाए थे. वह मैच हैदराबाद ने 8 विकेट से जीता था.

Also Read: IPL 2022: युजवेंद्र चहल ने तोड़ा हरभजन सिंह का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बने
शुभमन गिल से आज के मुकाबले में भी उम्मीदें

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने अपना आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था. जहां उन्होंने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. उस मैच में गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने 96 रन की पारी खेली थी. सनराइजर्स हैदराबाद की कमान केन विलियमसन संभाल रहे हैं. वहीं, नयी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है, जो अभी काफी लक्की साबित हो रहे हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन.

गुजरात टाइटंस : मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, दर्शन नालकांडे.

Also Read: IPL 2022: आईपीएल इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी हुआ रिटायर्ड आउट, जानें क्यों वापस लौटे रविचंद्रन अश्विन
वेदर और पिच रिपोर्ट

मुंबई में आसमान में बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. 52 फीसदी आर्द्रता के साथ हवा की गति 13-15 किमी / घंटा रहने की संभावना है. मैच के दिन तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. डीवाई पाटिल के मैदान में एक ऐसी पिच है जो गेंदबाजों को काफी मदद करती है. गेंदबाजों को उचित उछाल भी मिलता है. औसत स्कोर 160 से 170 रहने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, यह एक ऐसी सतह है जिसमें दोनों विभागों के मदद मिलती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola