Live Updates

SRH vs LSG Highlights: पूरन और मांकड़ के तूफान में उड़ा हैदराबाद, 7 विकेट से लखनऊ ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

SRH vs LSG Highlights: IPL 2023 के 58वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात दी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 182 रन बनाए. वहीं 183 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने यह लक्ष्य 19.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. लखनऊ की ओर से प्रेरक मांकड़ ने शानदार बल्लेबाज करते हुए नाबाद 64 रन और निकोलस पूरन ने 13 गेंदों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए.

विज्ञापन

हैदराबाद को मात देकर लखनऊ ने प्लेऑफ की दावेदारी की मजबूत

IPL 2023 के 58वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात दी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 182 रन बनाए. वहीं 183 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने यह लक्ष्य 19.2 ओवर में ही हासिल कर लिया.

15वें ओवर में बने 31 रन

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 15वें ओवर में 31 रन बनाए. अभिषेक शर्मा के इस ओवर में मांकड़ और स्टोयनिस में मिलकर 5 छक्के जड़े.

मार्कस स्टोयनिस आउट, लखनऊ को तीसरा झटका

मार्कस स्टोयनिस 40 रन बनाकर आउट हो गये हैं. लखनऊ को चौथा झटका लगा है.

प्रेरक मांकड़ ने जड़ा अर्धशतक

प्रेरक मांकड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया है. अपनी अर्धशतकीय पारी में मांकड़ ने 6 चौके और एक छक्का जड़ा है.

लखनऊ को दूसरा झटका, क्विंटन डिकॉक आउट

लखनऊ को दूसरा झटका लगा है. दूसरे सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक आउट हो गये हैं. डिकॉक 19 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए हैं. मयंक मार्कंडेय की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने उनका कैच पकड़ा है. नये बल्लेबाज के तौर पर मार्कस स्टोयनिस क्रीज पर आये हैं.

पावर प्ले में लखनऊ ने बनाये 30 रन

183 के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत काफी खराब रही. तीसरे ही ओवर में काईल मायर्स दो रन बनाकर आउट हो गये. क्विंटन डिकॉक का बल्ला भी नहीं चल रहा है. प्रेरक मांकड़ ने कुछ खूबसूरत शॉट की दीदार करवाये हैं, लेकिन छह ओवर में पावर प्ले में लखनऊ केवल 30 ही रन बना सकी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola