Live Updates

RR vs CSK, IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने एमएस धोनी के सीएसके को 32 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन

RR vs CSK IPL 2023: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हरा दिया है. राजस्थान की टीम ने पहले खेलते हुए सीएसके के सामने 203 रन का लक्ष्य रखा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बनाये. जवाब में सीएसके की शुरुआत काफी धीमी रही. सीएसके 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बनाये. राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 43 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली. सीएसके की ओर से शिवम दुबे ने अर्धशतक जड़ा. राजस्थान के एडम जंपा ने तीन विकेट चटकाये.

विज्ञापन

राजस्थान ने सीएसके को 32 रनों से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने सीएसके को 203 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में सीएसके पांच विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी. राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 77 रनों की शानदार पारी खेली. एडम जंपा ने तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाये. सीएसके की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने 47 रन बनाये. खराब शुरुआत के बाद शिवम दुबे और मोईन अली ने पारी को काफी देर तक संभाला, लेकिन मोईन आउट हो गये. शिवम दुबे अर्धशतक बनाकर आखिरी गेंद पर आउट हुए. सीएसके को आखिरी ओवर में जीत के लिए 37 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम 4 रन ही बना सकी. राजस्थान की ओर से आखिरी ओवर में युवा कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की.

सीएसके को 6 गेंद पर जीत के लिए चाहिए 37 रन

सीएसके को आखिरी ओवर में जीत के लिए 37 रनों की जरूरत है. अगर छह गेंद पर छह छक्के भी पड़े तो सीएसके यह मुकाबला जीत नहीं पायेगी.

सीएसके को जीत के लिए चाहिए 12 गेंद पर 46 रन

सीएसके को यह मुकाबला जीतने के लिए 12 गेंद पर 46 रनों की जरूरत है. क्रीज पर शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं.

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच

सीएसके को मैच जीतने के लिए 18 गेंद पर 58 रनों की दरकार है. महेंद्र सिंह धोनी पैड पहनकर तैयार हैं. 17 ओवर में सीएसके ने 145 रन बना लिये हैं. शिवम दुबे धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने 25 गेंद पर 46 रन बना लिये हैं. दूसरी छोर पर रवींद्र जडेजा हैं.

सीएसके को पांचवां झटका, मोईन अली आउट

एडम जंपा को तीसरी सफलता मिली है. सीएसके को पांचवां झटका लगा है. जंपा की गेंद पर मोईन अली 23 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने रवींद्र जडेजा क्रीज पर आये हैं.

सीएसके का स्कोर 100 के पार 

शिवम दुबे और मोईन अली शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 21 गेंद पर 46 रनों की साझेदारी हो चुकी है. दूसरी ओर सीएसके का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. सीएसके ने 14 ओवर में 113 रन बना लिये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola