ePaper

रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस ने आरसीबी की हार पर ऐसे मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Updated at : 22 May 2023 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस ने आरसीबी की हार पर ऐसे मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार ने मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचा दिया. आरसीबी की हार पर रोहित शर्मा एंड कंपनी ने जमकर जश्न मनाया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रोहित शर्मा की टीम के साथी उस समय खुशी से उछल पड़े जब गुजरात ने जीत दर्ज की.

विज्ञापन

आईपीएल 2023 में रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद भी मुंबई इंडियंस की सांसें थमी थी. ऐसा इसलिए था, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत मुंबई के उम्मीदों पर पानी फेर सकती थी. डबल हेडर का दूसरा मुकाबला आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच था. गुजरात ने आरसीबी को हराकर मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने में मदद की. आरसीबी की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा सहित एमआई के सभी खिलाड़ी जश्न में डूब गये.

विराट कोहली का शतक बेकार

विराट कोहली के शतक के बावजूद आरसीबी को करारी हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि शुभमन गिल ने गुजरात के लिए नाबाद शतक जड़ा था. आरसीबी की हार के साथ ही एमआई के कैंप में जश्न मनने लगा. सभी खिलाड़ी नाचने लगे और एक-दूसरे को बधाई देने लगे. इसका एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है.

Also Read: एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा के बीच सबकुछ ठीक नहीं! रीवाबा जडेजा के ट्वीट ने किया फैंस को हैरान
मुंबई ने दर्ज की शानदार जीत

रविवार को पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर खुद को अंक तालिका में चौथे स्थान पर रखा था, लेकिन आरसीबी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया होता, अगर उन्होंने दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस को हरा दिया होता. शुरू में ऐसा लग रहा था कि बेंगलुरु में बारिश आरसीबी की संभावनाओं पर पानी फेर सकती है. लेकिन मैच पूरे ओवर का हुआ और विराट कोहली ने बैक टू बैक शतक जड़ दिया.

https://www.instagram.com/reel/CsiMAmEMMB1/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c53f262a-fc19-4790-bcf7-554b6cf4ffc8
पहला क्वालीफायर चेन्नई और गुजरात के बीच

गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. पहला क्वालीफायर चेन्नई के एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार के शाम साढ़े सात बजे से खेला जायेगा. इस मैच की विजेता टीम आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंच जायेगी, जबकि उपविजेता टीम को क्वालीफायर दो में एक और मौका मिलेगा. 24 मई को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एलिमिनेटर खेला जायेगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola