ePaper

रोहित शर्मा और गौतम गंभीर की मुलाकात का वीडियो वायरल, विराट कोहली का नाम लेकर लोग कर रहे मजाक

Updated at : 16 May 2023 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा और गौतम गंभीर की मुलाकात का वीडियो वायरल, विराट कोहली का नाम लेकर लोग कर रहे मजाक

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले से पहले रोहित शर्मा गौतम गंभीर को एक दूसरे से मुलाकात करते देखा गया. दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस विराट कोहली का नाम लेकर भी मजे ले रहे हैं.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रही है. मैच से पहले मैदान पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिले. दोनों की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों दिग्गजों को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में बातचीत करते भी देखा गया. इसका वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.

लखनऊ ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो में भारत के ऑल फॉर्मेट कप्तान रोहित शर्मा को लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर के पास जाते हुए देखा गया, जब दोनों टीमों के सदस्य मैच से पहले वार्मअप कर रहे थे. रोहित और गंभीर ने हाथ मिलाया और दोनों ने लखनऊ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलएसजी के मैच की पूर्व संध्या पर कुछ मजेदार मजाक भी किये. रोहित के साथ गंभीर की संक्षिप्त बातचीत ट्विटर पर प्रशंसकों और क्रिकेटप्रेमियों को बीच तुरंत हिट हो गया.

Also Read: SRH vs LSG: गौतम गंभीर के आगे फैंस ने लगाए ‘कोहली-कोहली’ के नारे, नट-बोल्ट भी फेंके, देखें Video
विराट कोहली के नाम पर फैंस ने लिये मजे

कुछ फैन्स ने वायरल वीडियो पर मजे लेते हुए विराट कोहली के नाम का भी इस्तेमाल किया. एक प्रशंसक ने लिखा, “कोहली उन्हें देख रहे हैं.” रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान कोहली और एलएसजी मेंटर गंभीर के बीच आईपीएल 2023 सीजन में विवाद का वीडियो कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर वायरल था. दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. मैच के बाद कोहली की एलएसजी स्टार नवीन उल हक से भी तीखी बहस हुई थी.


https://twitter.com/Akdas_Hayat/status/1658176741066809344
विराट और गंभीर पर लगा था भारी जुर्माना

काइल मेयर्स को भी कोहली से बात करते देखा गया था. मैच के बाद हुए विवाद के बाद कोहली और गंभीर पर उनकी संबंधित मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था. आरसीबी द्वारा अपलोड किये गये एक वीडियो में, बल्लेबाजी आइकन कोहली को बैंगलोर की जीत का जश्न मनाते हुए एलएसजी पर कटाक्ष करते देखा गया था.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola