ePaper

रिंकू सिंह ने इतिहास रचने के बाद कह दी दिल छू लेने वाली बात, किसान का बेटा हूं, हर छक्का परिवार को समर्पित

Updated at : 09 Apr 2023 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
रिंकू सिंह ने इतिहास रचने के बाद कह दी दिल छू लेने वाली बात, किसान का बेटा हूं, हर छक्का परिवार को समर्पित

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रविवार को कमाल की बल्लेबाजी की और आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. रिंकू सिंह ने अपनी टीम को हारी हुई बाजी जीता दी. गुजरात टाइटंस को अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी पांच गेंद में पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मुकाबले में रविवार को यादगार जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह ने अपने हर छक्के को उनके लिए संघर्ष करने वाले परिवार को समर्पित किया. रिंकू उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बेहद सामान्य परिवार से आते हैं. उनके पिता घरों में गैस सिलेंडर को पहुंचाने का काम करते थे.

रिंकू खेल के साथ करते थे घरों में नौकर का काम

परिवार को कर्ज के बोझ से बाहर निकालने के लिए रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम के खिलाड़ी के तौर पर मिलने वाले वजीफे को बचाने के साथ घर में नौकर का काम भी कर चुके हैं. रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने 21 गेंद में छह छक्के और एक चौका लगाकर गुजरात के जबड़े से जीत छीन ली. इस 25 साल के खिलाड़ी ने पिछले सत्र में भी 15 गेंद में 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मैच के आखिरी ओवर में टीम जीत के लिए जरुरी 21 रन नहीं बना पायी थी.

Also Read: KKR vs GT: रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ रचा इतिहास, जानें कौन है यह धाकड़ बल्लेबाज
हर छक्का अपने लिए संघर्ष करने वाले परिवार को समर्पित किया

रिंकू ने गुजरात के खिलाफ यादगार पारी खेलने के बाद कहा कि मुझे यकीन था कि मैं यह कर सकता हूं. पिछले साल मैं लखनऊ में ऐसी ही स्थिति में था. विश्वास तब भी था. मैं ज्यादा सोच नहीं रहा था बस एक के बाद एक शॉट लगाते चला गया. उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने बहुत संघर्ष किया, मैं एक किसान परिवार से आता हूं. हर गेंद जो मैंने मैदान से बाहर मारी वह उन लोगों को समर्पित थी जिन्होंने मेरे लिए इतना बलिदान दिया.

कप्तान ने कही यह बात

केकेआर के कप्तान नितीश राणा ने कहा कि रिंकू ने पिछले साल ऐसा ही कुछ किया था, हालांकि हम वह मैच नहीं जीत पाये थे. गुजरात के खिलाफ जब दूसरा छक्का लगा तो हमने और विश्वास करना शुरू कर दिया क्योंकि यश दयाल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे. सारा श्रेय रिंकू सिंह को जाता है. गुजरात टाइटंस की इस सीजन में यह पहली हार थी. गुजरात के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या बीमार हैं और इस मुकाबले में नहीं खेल रहे थे.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola