Live Updates

IPL Final Result: आखिरी ओवर, पंजाब के छक्के-चौके और कोहली की आंखों में जीत के आंसू

Updated:
विज्ञापन

IPL 2025 Final VIRAT KOHLI

IPL Final Result: आईपीएल 2025 का खिताब विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम रहा. आखिरकार आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल ट्रॉफी जीत ही लिया. पूरी सीजन में दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला और विराट कोहली का सपना पूरा हो गया. आखिरी ओवर देखने लायक था. इस ओवर में पंजाब को जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी. एक तरफ जहां शशांक सिंह चौके और छक्के की बारिश कर रहे थे, लेकिन मैच हाथ से फिसल चुका था.

विज्ञापन

आरसीबी ने रचा इतिहास, रोने लगे विराट कोहली

आरसीबी ने आखिरकार अपना पहला आईपीएल ट्रॉफी जीत लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 190 रन बनाए और पंजाब किंग्स को 184 के स्कोर पर रोक दिया. आखिरी ओवर में शशांक सिंह ने चौके और छक्के की बरसात कर दी, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. आखिरी ओवर की दो गेंद पर जब रन नहीं बने तो यह स्पष्ट हो गया कि अब आरसीबी जीत गई है. उसी समय से विराट कोहली की आंखों से आंसू टपकने लगे. मैच जीतने के बाद विराट अपना सिर जमीन पर टिकाकर घुटने के बैठ गए. उनका 18 साल का सपना पूरा हुआ. पूरे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने कोहली के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाई.

आरसीबी जीत से बस 3 विकेट दूर

आरसीबी ने मैच में पूरी तरह वापसी कर ली है. अब अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी से टीम बस 3 विकेट दूर है. भुवनेश्वर कुमार ने 17वें ओवर में दो विकेट चटकाकर पंजाब की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने नेहाल वढेरा और मार्नस स्टोयनिस के बड़े विकेट निकाले. पंजाब के लिए लक्ष्य अब काफी मुश्किल हो गया, टीम 17 ओवर में 144 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा चुकी है. अब केवल पुछल्ले बल्लेबाज बचे हैं.

पंजाब को जीत के लिए चाहिए 4 ओवर में 55 रन

पंजाब किंग्स को फाइनल मुकाबला जीतने के लिए 4 ओवर में 55 रनों की जरूरत है. नेहाल बढेरा और शशांक सिंह क्रीज पर हैं. नेहाल 16 गेंद पर 15 रन और शशांक 14 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं.

पंजाब को जीत के लिए चाहिए 4 ओवर में 55 रन

पंजाब किंग्स को फाइनल मुकाबला जीतने के लिए 4 ओवर में 55 रनों की जरूरत है. नेहाल बढेरा और शशांक सिंह क्रीज पर हैं. नेहाल 16 गेंद पर 15 रन और शशांक 14 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं.

RCB vs PBKS LIVE: श्रेयस अय्यर का बड़ा विकेट, पंजाब को झटका

आरसीबी को तीसरी सफलता मिली है. यह बड़ी सफलता है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर एक रन बनाकर आउट हो गए हैं. अय्यर को रोमारियो शेफर्ड ने जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया.

RCB vs PBKS LIVE:आरसीबी को दूसरी सफलता, प्रभसिमरन आउट

प्रभसिमरन सिंह भी आउट हो गए हैं. आरसीबी को दूसरी सफलता मिल गई है. आरसीबी के इस सलामी बल्लेबाज को दूसरे ही ओवर में बड़ा जीवनदान मिला था, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाए. वह 22 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola