IPL 2023: केकेआर के सबसे बड़े 'मैच फिनिशर' बने रिंकू सिंह, पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्ले से किया धमाका

Edited by Saurav kumar
Updated:
विज्ञापन

आईपीएल 2023 में सोमवार को हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले में केकेआर के स्टार रिंकू सिंह का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला है.

विज्ञापन
undefined

IPL 2023 में रिंकू सिंह एक बार फिर केकेआर के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर सामने आए हैं. सोमवार को पंजाब के खिलाफ मुकाबले में रिंकू ने यह साबित भी कर दिया.

undefined

पंजाब किंग्स के खिलाफ रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर अपनी टीम को मैच जिताया. केकेआर को इस मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन बनाने थे पर रिंकू ने अपने अंदाज में आखिरी गेंद पर चौका लगाया और केकेआर को यादगार जीत दिलाई.

undefined

पंजाब के खिलाफ रिंकू सिंह ने आंद्रे रसेल के साथ मिलकर महत्वपूर्ण 53 रनों की साझेदारी भी निभाई. इन दोनों की इस पार्टनरशिप ने केकेआर की जीत में सबसे बड़ा योगदान दिया.

Also Read: MI vs RCB Dream 11: मुंबई और आरसीबी के ये खिलाड़ी बनाएंगे आपको मालामाल! यहां देखिए बेस्ट ड्रीम11 टीम
undefined

पंजाब किंग्स के खिलाफ रिंकू सिंह ने 10 गेंदों पर शानदार 21 रन बनाए. इस पारी में रिंकू के बल्ले से दो कमाल के चौके और 1 धमाकेदार छक्का निकला.

undefined

यह दूसरा मौका है जब रिंकू सिंह ने केकेआर को आईपीएल में यादगार जीत दिलाई है. इससे पहले रिंकू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में यश दयाल के खिलाफ लगातार 5 छक्के जड़ टीम को जीत दिलाई थी.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola