एमएस धोनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी दो गेंद पर जड़े बैक-टू-बैक छक्के, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी का जादू देखने का मौका मिला. धोनी ने पंजाब के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में आखिरी दो गेंद पर बैक टू बैक छक्के लगाये. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
एमएस धोनी को विश्व क्रिकेट में अब तक के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक माना जाता है. रविवार को आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान पूरी तरह से अपनी प्रतिष्ठा पर खरे उतरे, जब उन्होंने मैच की आखिरी दो गेंद पर लगातार दो छक्के जड़ दिये. धोनी मैच के 19वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने पहली गेंद से बड़ा शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन कनेक्ट नहीं हुआ. फिर अंतिम ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर उन्होंने सैम कुरेन को दो छक्के जड़ दिया.
एमएस धोनी के इन दो छक्कों का वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और यह तेजी से वायरल होने लगा. चेपॉक स्टेडियम पर जब धोनी बल्लेबाजी के लिए आये तब पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के शोर से गूंज उठा. धोनी ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और गेंद को उनके हाथों में पहुंचा दिया. सीएसके के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने एक और अर्धशतक जड़ा.
Also Read: IPL 2023: एमएस धोनी ने RR के खिलाफ रन लुटाने वाले CSK के युवा गेंदबाज का किया बचाव, जानिए क्या कहा
कॉनवे की सलामी जोड़ीदार रुतुराज गायकवाड़ के साथ 86 रन की साझेदारी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 20 ओवरों में 200/4 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनने वाली सीएसके की शुरुआत शानदार रही. रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की जोड़ी ने तीसरे ओवर में अर्शदीप को तीन चौके जड़े. पावरप्ले के आखिरी ओवर में सैम कुरेन ने 16 रन लुटाये जिसमें कॉनवे के दो चौके और गायकवाड़ के एक चौके और एक वाइड शामिल था.
Mass 💥🔥#CSKvPBKS #WhistlePodu #Yellove 🦁💛pic.twitter.com/F277rDd2hg
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 30, 2023
सीएसके 5.3 ओवर में 50 रन के आंकड़े तक पहुंच गया था. छह ओवरों में पावरप्ले के अंत में, सीएसके 57/0 पर था. सिकंदर रजा ने 86 रन के शुरुआती स्टैंड को समाप्त किया, जिन्होंने गायकवाड़ को 31 गेंदों पर 37 रन पर आउट किया. कॉनवे ने आईपीएल 2023 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, केवल 30 गेंदों में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया. उनकी पारी में नौ चौके और एक छक्का शामिल था. उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 5,000 रन भी पूरे किये, ऐसा करने वाले वे तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




