IPL 2023: एमएस धोनी का कमाल, ईडन गार्डन्स में दर्ज की रिकॉर्ड जीत, सीएसके प्वांट्स टेबल में टॉप पर

CSK vs KKR, IPL 2023, एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके होम ग्राउंड में 49 रनों से हरा दिया है. धोनी की सीएसके ने ईडन गार्डन्स में एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. सीएसके ने पहली पारी में 235 रन बनाये जो इस ग्राउंड का सबसे बड़ा स्कोर है.
महेंद्र सिंह धोनी का कमाल एक बार फिर देखने को मिला. धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घरेलू मैदान पर 49 रनों से हरा दिया है. सीएसके ने इस जीत के साथ ईडन गार्डन्स का एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. धोनी की सेना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस ग्राउंड पर 235 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. यह इस ग्राउंड का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. केकेआर 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 186 रन ही बना सकी.
जीत के बाद कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि हमने विरोधी टीम को लगातार दबाव में रखा. सीएसके की ओर से अजिंक्य रहाणे (29 गेंद में नाबाद 71, पांच छक्के, छह चौके) और शिवम दुबे (21 गेंद में 50 रन, दो चौके, पांच छक्के) के बीच तीसरे विकेट की सिर्फ 32 गेंद में 85 रन की साझेदारी हुई. इससे सीएसके ने चार विकेट पर 235 रन बनाये, जो ईडन गार्डन्स पर टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है. इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (56) ने भी अर्धशतक जड़ा.
Also Read: एमएस धोनी आए, बल्ला इतनी बुरी तरह फेंका कि हैंडल टूट गया, हरभजन का ‘कैप्टन कूल’ पर चौंकाने वाला खुलासा
इसके जवाब में नाइट राइडर्स की टीम जेसन रॉय (26 गेंद में 61 रन, पांच छक्के, पांच चौके) और रिंकू सिंह (33 गेंद में नाबाद 53, तीन चौके, चार छक्के) के अर्धशतकों के बावजूद आठ विकेट पर 188 रन ही बना सकी. सुपरकिंग्स की ओर से ऑफ स्पिनर महेश तीक्षणा ने 32 जबकि तुषार देशपांडे ने 43 रन देकर दो-दो विकेट चटकाये. धोनी ने मैच के बाद कहा कि तेज गेंदबाज और स्पिनर अपना काम अच्छी तरह कर रहे हैं. हमने हमेशा विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा और अगर आप उनके बल्लेबाजी क्रम को देखें, तो उनके पास निचले क्रम में बड़े हिटर हैं और हम उनका सम्मान करते हैं.
बेन स्टोक्स और दीपक चाहर जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के चोटिल होने के संदर्भ में धोनी ने कहा कि मैं इसे सरल रखता हूं. जो भी चोटिल हो, वह कुछ नहीं कर सकता. मैं देखता हूं कि कौन बेहतर तरीके से तैयार दिखता है और मैं देखता हूं कि कौन मौका पा सकता है और उसे प्रेरित कर सकता है. मुझे आशा है कि यह जारी रहेगा – चोटें नहीं बल्कि प्रदर्शन (हंसते हुए). नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा से स्वीकार किया कि अच्छी शुरुआत नहीं मिलने के कारण इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




