ePaper

उड़नबाज बने जायसवाल, एक झटके में तोड़ दिया राशिद का सपना, देखें वीडियो

Updated at : 10 Apr 2025 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल में राशिद खान के 'नो-लुक शॉट' पर यशस्वी जायसवाल ने ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा कि हर कोई दंग रह गया. अहमदाबाद के मैदान पर ये लम्हा किसी फिल्मी एक्शन सीन से कम नहीं लगा. फुल स्पीड में डाइव लगाते हुए जायसवाल ने जो कैच लपका, वो IPL इतिहास में यादगार बन गया.

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल का रोमांच अपने चरम पर है. 9 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में एक ऐसा लम्हा देखने को मिला जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला उस वक्त एक ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर सीन में तब्दील हो गया जब राशिद खान ने एक ‘नो-लुक शॉट’ खेला और यशस्वी जायसवाल ने अपनी फुर्ती और साहस से ऐसा अद्भुत कैच लपक लिया. स्टेडियम में बैठे दर्शक अपनी सीट से उछल पड़े.

‘नो-लुक शॉट’, परफेक्ट टाइमिंग और सनसनीखेज कैच!

यह वाकया गुजरात टाइटंस की पारी के 19वें ओवर का है. राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज तुषार देशपांडे की ओवर की अंतिम गेंद पर राशिद खान ने आंखों से गेंद को देखे बिना ‘नो-लुक शॉट’ खेल दिया. शॉट न केवल परफेक्ट टाइमिंग वाला था, बल्कि उसकी दिशा भी शानदार थी. गेंद हवा में ऊंची गई और लग रहा था कि बाउंड्री के पार जाएगी.

लेकिन तभी स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहे यशस्वी जायसवाल ने बिजली की रफ्तार से दाईं ओर दौड़ते हुए एक फुल लेंथ डाइव लगाई और हवा में उड़ते हुए गेंद को कैच कर लिया. यह कैच महज फुर्ती का नहीं. अभूतपूर्व एथलेटिसिज्म और क्रिकेटिंग समझ का उदाहरण बन गया.

https://twitter.com/IPL/status/1909998647103688942

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस रोमांचक कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. फैंस इसे IPL के इतिहास के “Top 5 Catches Ever” में गिन रहे हैं. क्रिकेट प्रेमी और एक्सपर्ट्स इसे एक ऐसा लम्हा मान रहे हैं जो IPL की 17-18 साल की विरासत में पहली बार देखा गया.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola