धोनी और दुबे की साझेदारी पर सूर्यकुमार को याद आई फिल्म, इंस्टाग्राम स्टोरी में दुबे पर साधा निशाना!

Updated:
विज्ञापन

Surya Kumar Instagram Post for MS Dhoni and Shivam Dubey.

IPL 2025 CSK vs LSG: आईपीएल 2025 के 30वें मैच में धोनी ने 11 गेंदों पर 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. शिवम दुबे ने भी 43 रन की अहम पारी खेलकर धोनी का शानदार साथ निभाया. धोनी की कप्तानी और बल्लेबाज़ी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया. मैच के बाद सूर्या ने दोनों को खास अंदाज में बधाई दी, जो खूब वायरल हुई. Surya Kumar Post for MS Dhoni and Shivam Dubey.

विज्ञापन

IPL 2025 CSK vs LSG: आईपीएल का 30वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम के सितारे और न जाने कितने फैंस के चहेते एमएस धोनी ने फिर से अपनी कप्तानी और बैटिंग का वही रूप दिखलाया, जिसकी वजह से लोग उन्हें प्यार करते हैं. मैच के अंतिम क्षणों में धोनी ने धैर्य दिखाते हुए केवल 11 गेंद पर ही 26 रन बनाकर जीत दिलाई, हालांकि अहम मौके पर उनका साथ स्टाइलिश बल्लेबाज शिवम दुबे ने भी दिया. दुबे ने भी 37 गेंद पर 43 रन की पारी खेली. इस शानदार और जरूरी जीत के बाद दुबे और धोनी के लिए एमआई के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का संदेशा आया, जो अपने आप में अनोखा था. 

सूर्यकुमार यादव ने लगातार पांच हार के बाद आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले एमएस धोनी और शिवम दुबे को बधाई दी. सूर्यकुमार यादव टीम से ऊपर खेल को रखते हैं, यही उनकी खासियत है. मुंबई के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को CSK में शामिल होने पर उन्होंने बधाई दी. सूर्या और शिवम मुंबई की एक ही टीम के लिए खेलते हैं और दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी है. मैच में जीत के बाद धोनी और दुबे की साझेदारी पर सूर्या ने एक मजेदार इंस्टाग्राम स्टोरी डाली. उनकी यह स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. Surya Kumar Post for MS Dhoni and Shivam Dube.

इस इंस्टाग्राम स्टोरी में सूर्यकुमार ने एमएस धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ का एक मशहूर डायलॉग इस्तेमाल किया. फिल्म में यह सीन एक स्कूल टूर्नामेंट के दौरान का है, जब धोनी एक रन चेज में बैटिंग कर रहे होते हैं. सूर्या ने फिल्म के किरदारों की जगह असली जिंदगी के धोनी और दुबे को रखते हुए लिखा-  “माही भाई- स्ट्राइक देगा तो तुम बना लेगा?

दुबे- ट्राई कर लेंगे.

माही भाई- ट्राई करना है तो हम ही कर लेते हैं, तुम बस रन आउट मत करवा देना.” इस स्टोरी के साथ धोनी और दुबे की मैच के दौरान की तस्वीरें भी थीं.

जैसे फिल्म में धोनी ने निराश नहीं किया, वैसे ही असल जिंदगी में भी उन्होंने मैच की कमान संभाली. धोनी और दुबे ने मिलकर सिर्फ 27 गेंदों में 57 रनों की नाबाद साझेदारी कर 167 रन का लक्ष्य हासिल किया और CSK को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ पांच विकेट से जीत दिलाई. यह आईपीएल 2025 में सात मैचों में चेन्नई की दूसरी जीत थी और रुतुराज की चोट के बाद कप्तान बने धोनी की पहली.

धोनी नंबर 7 पर बैटिंग करने आए, जब चेन्नई को 30 गेंदों में 56 रन की जरूरत थी. 43 वर्षीय धोनी ने आते ही आक्रामक रुख अपनाया और 16वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर आवेश खान को लगातार दो चौके मारे. अगले ओवर में दुबे ने शार्दुल ठाकुर को चौका मारा और ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने छक्का जड़ा. दुबे ( 37 गेंद 43 रन 3 चौके 2 छक्के) ने भी कप्तान का भरपूर साथ दिया अंतिम ओवर में 3 गेंद शेष रहते चेन्नई ने 5 के नुकसान पर 167 रन बनाकर मैच जीत लिया. 

इससे पहले एलएसजी ने ऋषभ पंत की फिफ्टी की बदौलत 20 ओवर में 166 रन बनाए. वहीं धोनी को 11 गेंदों पर 26 रनों की मैच विनिंग पारी (4 चौके, 1 छक्का) के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जो आईपीएल में छह साल बाद मिला उनका पहला अवॉर्ड था. इसके साथ ही वे आईपीएल में सबसे उम्रदराज प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाड़ी भी बन गए.

‘हम डरे-डरे…’ एलएसजी के खिलाफ मुश्किल जीत; खुद बोले धोनी, बताया- कहां आई कठिनता

30 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल; प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें आगे, जीत के बावजूद CSK…

गुरु के सामने नहीं चली चेले की चाल, हार के बाद बोले पंत कहां हुई चूक, गिनाए कारण

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola