तो क्या खत्म हो गया 'धोनी रिव्यू सिस्टम' का जादू, विराट कोहली के मामले में फेल हुआ आकलन

IPL 2025 CSK vs RCB: Virat Kohli and MS Dhoni
IPL 2025 CSK vs RCB: शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में एक बेहद चौंकाने वाली चीज देखने को मिली. इसने समय बाद धोनी रिव्यू सिस्टम फेल हुआ और धोनी का आकलन गलत निकल गया. सीएसके को विराट कोहली के खिलाफ लिया गया रिव्यू गंवाना पड़ा.
IPL 2025 CSK vs RCB: एमएस धोनी (MS Dhoni) डीआरएस (DRS) लेने के मामले में अपने सटीक आकलन के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनका यह फैसला कारगर साबित नहीं हुआ. आरसीबी की पारी के तीसरे ओवर के दौरान, खलील अहमद की गेंद विराट कोहली के पैड पर लगी और गेंदबाज को लगा कि वह एलबीडब्ल्यू आउट होने वाले हैं. हालांकि, मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉट-आउट दिया और थोड़ी चर्चा के बाद, धोनी ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को डीआरएस रिव्यू लेने का इशारा किया, लेकिन इस बार धोनी का आकलन गलत साबित हुआ.
जल्दी फेल नहीं होता धोनी रिव्यू सिस्टम
रीप्ले से पता चला कि गेंद लेग-स्टंप के बाहर पिच हो रही थी और सीएसके ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले की शुरुआत में ही एक रिव्यू गंवा दिया. इसके बाद विराट कोहली ने 30 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली. इस अहम मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक के दम पर चेपॉक के मैदान पर सीएसके को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया.
Ye Hai Dhoni Review System 🫣 #DRS@ChennaiIPL @RCBTweets pic.twitter.com/n5IWUfz29M
— Râvî Ràj ẞíñgh 🚩 (@GamerRavi9) March 28, 2025
मथीशा पथिराना की हुई प्लेइंग XI में इंट्री
इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किए. पांच बार की चैंपियन सीएसके ने नाथन एलिस की जगह मथीशा पथिराना को शामिल किया. रजत पाटीदार की अगुआई वाली टीम ने रसिख सलाम की जगह भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन में जगह दी. आरसीबी की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही, फिर भी विराट कोहली और फिलिप साल्ट ने पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की. साल्ट भी 16 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए.
यह भी पढ़ें- CSK vs RCB Head to Head Records: रुतुराज-रजत में होगी टक्कर, दोनों टीमों का ऐसा रहा है जीत का आंकड़ा
यह भी पढ़ें- रिप्लेसमेंट के तौर पर आए शार्दुल ने IPL में दिखाया अपना जौहर, हासिल की बड़ी उपलब्धि
सीएसके को मिला 197 रनों का लक्ष्य
देवदत्त पडिक्कल बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 27 रन बनाकर चलते बने. वहीं, कप्तान पाटीदार ने 32 गेंद पर 51 रनों की ठोस पारी खेल अपनी टीम की वापसी कराई. डेथ ओवरों में टिम डेविड ने 8 गेंद पर एक चौका और तीन बड़े छक्के की मदद से 22 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 190 के पार पहुंचाया. चेपॉक में हालांकि आरसीबी अब तक एक बार भी नहीं जीता है, फिर भी यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें…
IPL 2025: किसके नाम है इस सीजन में सबसे बड़ा छक्का लगाने का रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
‘रोहित शर्मा को रोज 20 KM दौड़ाता’, टीम इंडिया का कोच बनने के बाद योगराज सिंह करते ये पहला काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




