ePaper

IPL 2024: पहले पिता और अब बेटे ने मचाया क्रिकेट में धमाल, डेब्यू में जड़ा अर्धशतक

Updated at : 04 Apr 2024 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Angkrish Raghuvanshi

IPL 2024: Angkrish Raghuvanshi

IPL 2024 में कोलकाता के तरफ से अपना डेब्यू मुकाबला खेलने उतरे अंगकृष रघुवंशी ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में अपना पहला अर्धशतक जड़ा. चलिए जानते हैं कौन हैं अंगकृष रघुवंशी.

विज्ञापन

IPL 2024 का फीवर सर चढ़ के बॉल रहा है. खेले जा रहे सभी मुकाबले में लगातार कोई ना कोई रिकॉर्ड टूट रहे हैं और  बन रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ इस सीजन में डेब्यू करने वाले युवा खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से सभी को अपना कायल बना रहे हैं. वहीं बुधवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता के तरफ से अपना डेब्यू मुकाबला खेलने उतरे अंगकृष रघुवंशी ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में अपना पहला अर्धशतक जड़ा. बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 27 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन बनाए. रघुवंशी ने अपना पचासा 25 गेंदों में ही पूरा कर लिया था. जिसे देखकर बॉलीवुड के ‘किंग खान’ भी उनके सम्मान में खड़े हो गए. सिर्फ 18 साल के अंगकृष रघुवंशी का वैसे तो आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आईपीएल डेब्यू हो चुका था, लेकिन बैटिंग करने का पहला मौका बुधवार रात मिला.

IPL 2024: U19 विश्व कप 2022 के टॉप स्कोरर थे रघुवंशी

बता दें, यश ढुल की अगुवाई में अंगकृष रघुवंशी भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 भी खेल चुके हैं. अंगकृष उस टूर्नामेंट में भारत की ओर से टॉप स्कोरर भी रहे हैं. उनके इस योगदान के चलते टीम ने उस साल विश्व कप का खिताब भी जीत था. फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बावजूद, रघुवंशी छह पारियों में 278 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची के टॉप-4 में रहे.

IPL 2024: माता-पिता भी रह चुके हैं स्पोर्ट्स पर्सन

अंगकृष के पिता अवनीश रघुवंशी भारत के लिए टेनिस क्रिकेट खेला करते थे. वहीं इनकी माता मलिका भी देश के लिए बास्केटबॉल खेलती थी. वहीं अंगकृष के छोटे भाई कृषग भी खेलों का दीवाना है. पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए कृषग ने टेनिस क्रिकेट को चुना और टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए वह यूरोप भी जा चुका है.

ALSO READ: IPL 2024: ‘कृष्ण के भक्त’ हैं यह आईपीएल खिलाड़ी, गेंदबाजी से मचा रहा है गदर

IPL 2024: सीके नायडू ट्रॉफी में अंगकृष ने मचाया था धमाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अंगकृष रघुवंशी ने साल 2023 में मुंबई के लिए लिस्ट ए और टी20 में डेब्यू किया और वह सीके नायडू ट्रॉफी खेलते हुए सभी की नजर में छा गए. अंगकृष ने सीके नायडू ट्रॉफी में कुल नौ मुकाबले खेले. जिसमें उन्होंने 765 रन बनाए. उन्हें केकेआर ने 2024 की नीलामी में बेस प्राइस 20 लाख पर चुना था. अंगकृष रघुवंशी ने आईपीएल 2024 में डेब्यू रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ किया था, मगर उस मैच में उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला था.

ALSO READ: IPL 2024: LSG को लगा बड़ा झटका, करोड़ों का खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola