ePaper

IPL 2024: रोहित शर्मा करेंगे मुंबई इंडियंस का नेतृत्व, टीम इंडिया के पूर्व स्टार का दावा

Updated at : 05 Apr 2024 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Mumbai Indians

IPL 2024: Mumbai Indians

IPL 2024: मुंबई इंडियंस का कप्तानी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने दावा किया है कि रोहित शर्मा पीछे से टीम का नेतृत्व करेंगे. कप्तानी हार्दिक पांड्या ही करेंगे लेकिन वह मार्गदर्शन देंगे.

विज्ञापन

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने जैसे ही रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया, एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. यह विवाद अब तक शांत नहीं हुआ है. रोहित के फैंस लगातार हार्दिक पांड्या को मैदान पर ट्रोल कर रहे हैं. यहां तक कि वानखेड़े स्टेडियम में भी हार्दिक का हूटिंग का सामना करना पड़ा. मुंबई ने अपने तीन शुरुआती मुकाबले भी गंवा दिए हैं. रोहित पिछले करीब 10 साल से एमआई के कप्तान थे. अब टीम इंडिया के पूर्व स्टार गेंदबाज एस श्रीसंत का मानना है कि रोहित शर्मा को सीजन के बीच में फिर से कप्तान बनाया जा सकता है. ऐसा कुछ टीमों ने पहले के सीजन में किए हैं.

IPL 2024: श्रीसंत ने रोहित की तारीफ की

एस श्रीसंत का मानना ​​है कि टीम में कोई मनमुटाव नहीं है और रोहित ने भी इस सीजन में हार्दिक की कप्तानी में खेलना स्वीकार कर लिया है. ऐसे में रोहित भाई टीम का नेत‍ृत्व पीछे से करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने क्रिकेट के भगवान महान सचिन तेंदुलकर को माही भाई (एमएस धोनी) के नेतृत्व में खेलते देखा है. हमने विश्व कप भी जीता. रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर बहुत सी बातें हो रही हैं. लेकिन रोहित को अच्छा लगेगा वह खुलकर अपना खेल खेलें.

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का नया वीडियो वायरल, हाथ मिलाते दिखे दोनों खिलाड़ी

IPL 2024: रोहित को ऑरेंज कैप जीतते देखना चाहते हैं श्रीसंत

श्रीसंत ने आगे कहा कि जहां तक ​​मैं रोहित को जानता हूं, वह बिना किसी कप्तानी के बोझ के स्वतंत्र रूप से बल्लेबाजी करना चाहेंगे और वह ऑरेंज कैप भी ले सकते हैं. उनका सीजन शानदार रहने वाला है. उन्होंने मुंबई इंडियंस का आगे बढ़कर नेतृत्व किया है और अब मुझे यकीन है कि रोहित पीछे से मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करने जा रहे हैं. मैं कहूंगा कि आइए बदलाव के लिए तैयार रहें और बदलाव को स्वीकार करें.

IPL 2024: मुंबई ने शेयर किया हार्दिक-रोहित का वीडियो

श्रीसंत ने अंत में कहा कि रोहित जिस भी फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे, वह वैसे ही रहेंगे. मुझे यकीन है कि वह व्यक्तिगत रूप से कठिन समय से गुजर रहे होंगे, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वह ऐसा करेंगे. वह एक विजेता के रूप में सामने आएंगे. रोहित इस सीजन में भारी स्कोर बनाने जा रहे हैं. बता दें कि हार्दिक और रोहित के संबंध के खटास होने की खबरों के बीच एमआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों गर्मजोशी से एक-दूसरे से मिलते दिख रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola