ePaper

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 7 विकेट से रौंदा, सूर्यकुमार ने जड़ा सीजन का फास्टेस्ट फिफ्टी

Updated at : 11 Apr 2024 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Ishan Kishan

IPL 2024: Ishan Kishan

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम अपने लय में वापस आ गई है. इस टीम ने मजबूत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को गुरुवार को लीग मुकाबले में 7 विकेट से रौंद दिया है. चोट से वापसी करने वाले सूर्यकुमार यादव ने सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया.

विज्ञापन

IPL 2024: गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच नंबर 25 में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से रौंद दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी ने मुंबई को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से आग उगला और इस बड़े लक्ष्य को 15.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. सूर्यकुमार यादव ने चोट के बाद वापसी करते हुए इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने 17 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया. ईशान किशन ने सलामी बल्लेबात के तौर पर 34 गेंद पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली. किशन का इस सीजन में यह सर्वोच्च स्कोर है.

IPL 2024: नहीं चला विराट कोहली का बल्ला

हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे. इस मैच में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला. यह सलामी बल्लेबाज नौ गेंद पर तीन रन बनाकर आउट हो गया. इसे बाद विल जैक्स आए और वह भी 8 रन बनाकर आउट हो गए. एक खराब शुरुआत के बावजूद आरसीबी की ओर से कप्तान फाफ ओर रजत पाटीदार ने अर्धशतक जड़कर तीसरे विकेट के लिए 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी की. मैक्सवेल एक बार फिर फेल हुए और शून्य पर पवेलियन लौट गए. दिनेश कार्तिक ने भी अर्धशतक जड़ा. आरसीबी ने 20 ओवर में 196 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए.

उम्मीद है विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाएंगे, RCB स्टार ने क्यों कही यह बात

IPL 2024: मुंबई को मिली शानदार शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को एक शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और रोहित शर्मा ने अपनी टीम के लिए नौवें ओवर में ही 100 रनों की साझेदारी कर दी. यह साझेदारी किशन के रूप में नौवें ओवर की 5वीं गेंद पर टूटी, जब किशन को 69 के निजी स्कोर पर आकाश दीप ने बोल्ड कर दिया. उसके बाद 12वें ओवर में रोहित शर्मा भी 24 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हो गए. आज दिन सूर्यकुमार यादव का था. उन्होंन आते ही अपनी धाकड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया. सूर्या 19 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए. जब तक उन्होंने पांच चौके और चार छक्के जड़ दिए थे.

IPL 2024: मुंबई की दूसरी जीत

मैच पूरी तरह मुंबई इंडियंस के पाले में चला गया था. रहा सहा कसर हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने पूरा किया. उन्होंने टीम को 17वें ओवर में ही जीत दिला दी. हार्दिक ने 6 गेंद पर ताबड़तोड़ 21 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के जड़े. दूसरे छोर पर तिलक ने 10 गेंद पर नाबाद 16 रन बनाए. उन्होंन तीन चौका लगाया. आरसीबी की ओर से आकाश दीप, विजयकुमार विस्क और वि जैक्स ने एक-एक विकेट चटकाए, लेकिन यह कोई काम नहीं आया. मुंबई की सीजन में यह दूसरी जीत है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola