इस सीजन पहली बार गच्चा खा गए एमएस धोनी, गेंदबाज ने नहीं, इसने किया आउट

Updated:
विज्ञापन

IPL 2024: MS Dhoni run out

IPL 2024 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की. वहीं आखिरी समय में बल्लेबाजी करने उतरे एमएस धोनी भी इस सीजन में पहली बार आउट होते हुए नजर आए.

विज्ञापन

IPL 2024 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की. मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वहीं आखिरी समय में बल्लेबाजी करने उतरे एमएस धोनी भी इस सीजन में पहली बार आउट होते हुए नजर आए. एमएस धोनी ने आखिरी गेंद पर शॉट लगाया मगर दूसरे रन के तलाश में एमएस धोनी रन आउट हो गए.

विज्ञापन

IPL 2024: आखिरी गेंद पर रन आउट हुए एमएस धोनी

चेन्नई की बल्लेबाजी के दौरान एमएस धोनी 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए, इसी के साथ वह सीजन में पहली बार आउट हुए. पंजाब के तरफ से पहली पारी की आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह ने डालने आई. वहीं 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर फेंकी. धोनी ने ड्राइव किया लेकिन बॉल शॉर्ट थर्ड मैन की ओर जाने लगी. हर्षल पटेल ने गेंद के पीछे दौड़कर थ्रो कर दिया, धोनी दूसरा रन पूरा नहीं कर सके और रन आउट हो गए. बल्लेबाजी के दौरान एमएस धोनी ने 11 गेंदों में 14 रन की पारी खेली. जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है.

IPL 2024: ओवरथ्रो से मिली पंजाब को जीत

खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने ओवरथ्रो के जरिए मैच में जीत दर्ज की. 18वें ओवर की पांचवीं बॉल पर पंजाब किंग्स को ओवरथ्रो के जरिए जीत मिली. रिचर्ड ग्लीसन ने शशांक को शॉर्ट पिच बॉल फेंकी, शशांक ने स्क्वेयर लेग की दिशा में शॉट खेला. जहां खड़े फील्डर ने विकेट के तरफ थ्रो फेंका. मगर गेंद विकेट से नहीं टकराई और विकेट के पीछे चली गई. मगर विकेट के पीछे मौजूद एमएस धोनी उस गेंद को नहीं पकड़ सके. बॉल डीप पॉइंट की दिशा में गई और पंजाब ने जीत के लिए जरूरी 2 रन पूरे कर लिए.

IPL 2024: चेन्नई को लगातार 5वीं बार पंजाब ने दी मात

पंजाब किंग्स ने चेन्नई के खिलाफ पिछले 4 साल में लगातार 5वीं जीत हासिल की है. इस हर के साथ इस सीजन में चेन्नई को पांचवीं हार का भी सामना करना पड़ा है. बता दें, पंजाब से पहले मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को साल 2018-19 में लगातार 5 बार हराया था. पंजाब के खिलाफ चेन्नई को आखिरी जीत 2021 में वानखेड़े स्टेडियम पर मिली थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola