CSK vs PBKS, IPL 2024: पंजाब ने सीएसके को 7 विकेट से हराया, गायकवाड़ का पचासा बेकार

Updated:
विज्ञापन

IPL 2024 : CSK vs PBKS

CSK vs PBKS, IPL 2024: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 49 में चेन्नई सुपर किंग्स को उसके होम ग्राउंड में 7 विकेट से रौंद दिया है. 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 17.5 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली.

विज्ञापन

CSK vs PBKS, IPL 2024: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 49 में चेन्नई सुपर किंग्स को उसके होम ग्राउंड में 7 विकेट से रौंद दिया है. 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 17.5 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली. हालांकि पंजाब की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं जड़ा. दूसरी ओर रुतुराज गायकवाड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शानदार अर्धशतक जड़ा और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. गायकवाड़ ने 48 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 62 रन बनाए. टी20 वर्ल्ड कप टीम में चयन के बाद शिवम दुबे ने अपना धार खो दिया. वह बिना खाता खोले आउट हो गए. गायकवाड़ के अलावा सीएसके का कोई भी बल्लेबाज 30 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया. पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस सीजन में पहली बार आउट हुए हैं. आज के मैच में धोनी 1 रन बनाकर रनआउट हो गए. सीएसके ने 20 ओवर में अपने सभी विकेट गंवा दिए.

ऐसी रही पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी की बात करें तो सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो टीम को एक बेहतर शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे. प्रभसिमरन चौथे ओवर में 13 रन बनाकर आउट हुए, उस समय टीम का स्कोर 19 रन था. बेयरस्टो ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और 30 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रीले रूसो ने 23 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली. शशांक सिंह और कप्तान सैम करन ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. शशांक ने 25 रन और करन ने 26 रनों की उपयोगी पारी खेली.

IPL 2024: मयंक यादव की चोट पर लखनऊ सुपर जाइंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने दिया बड़ा अपडेट

IPL के लिए लेते हैं करोड़ों रुपये फीस, लेकिन T20 World Cup टीम में नहीं मिली जगह, जानें नाम

गायकवाड़ ने खेली कप्तानी पारी

एमए चिदम्बरम स्टेडियम चेन्नई में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. चेन्नई की शुरुआत धीमी हुई, लेकिन मजबूत हुई. पहले विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के बीच 64 रनों की साझेदारी हुई. रहाणे के रूप में चेन्नई को पहला झटका लगा. रहाणे ने 24 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 29 रनों की पारी खेली. उसके बाद शिवम दुबे खाता खोले बिना आउट होकर पवेलियन लौट गए. रविंद्र जडेजा भी केवल 2 रन बनाकर आउट हुए. एक छोर से चेन्नई के बैटर आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तो दूसरी छोर पर कप्तान गायकवाड़ क्रीज पर जमे हुए थे. उन्होंने 48 गेंदों में 5 चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली.

टूर्नामेंट में पहली बार आउट हुए एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए. हालांकि दो रन भागने की कोशिश में आखिरी गेंद पर रनआउट हो गए. टूर्नामेंट में धोनी पहली बार आउट हुए हैं. इससे पहले अबतक मौजूदा आईपीएल में जितने भी मैच खेले, उसमें आउट नहीं हुए थे.

पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार और राहुल चाहर सबसे सफल गेंदबाज

पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत बरार और राहुल चाहर ने सबसे शानदार गेंदबाजी की. दोनों ने अपनी टीम के लिए दो-दो विकेट लिए. बरार ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए. वहीं चाहर ने 4 ओवर में केवल 16 रन देकर दो विकेट लिए. रबाडा और अर्शदीप सिंह ने भी एक-एक विकेट लिए.

Also Read: साक्षी ने CSK से मैच जल्द खत्म करने की रखी मांग कहा, ‘बेबी इज ऑन…’

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola