36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

IPL 2024, MI vs SRH: हैदराबाद बनाम मुंबई मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी, टोटल स्कोर से लेकर साझेदारी तक कई कीर्तिमान बने

IPL 2024, MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी. हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी के आगे कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर 277 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें ट्रैविस हेड ने 24 गेंद पर नौ चौकों और तीन छक्के की मदद से 62 रन बनाए. जबकि अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर 63 रन बनाए जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल हैं. इन दोनों के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद पर नाबाद 80 रन बनाये. जिसमें चार चौके, सात छक्के शामिल हैं. एडेन मार्कराम ने 28 गेंद पर नाबाद 42 की नाबाद पारी खेली. जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल है. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 गेंद पर 116 रन की अटूट साझेदारी की.

हैदराबाद की पारी में लगे 18 छक्के

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी में कुल 18 छक्के लगे. इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में एक पारी में किसी एक टीम की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी हैदराबाद ने बना डाला.
21 – आरसीबी बनाम पुणे वारियर्स, बेंगलुरु, 2013
20 – आरसीबी बनाम गुजरात लॉयन्स, बेंगलुरु, 2016
20 – डीसी बनाम गुजरात लॉयन्स, दिल्ली, 2017
18 – आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स, बेंगलुरु, 2015
18 – आरआर बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020
18 – सीएसके बनाम केकेआर, कोलकाता, 2023
18 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024

पुरुष टी20 मैच में बना चौथा सबसे बड़ा स्कोर

314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023
278/3 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
278/4 – चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
277/3 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
275/6 – पंजाब बनाम आंध्र, रांची, 2023

आईपीएल में SRH के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

116* – हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्कराम बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
93* – एमसी हेनरिक्स और युवराज सिंह बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2017
80 – कैमरून व्हाइट और तिसारा परेरा बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2013
79 – केन विलियमसन और यूसुफ पठान बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2018
77 – अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई, 2020

टी20 में एक टीम पारी में सर्वाधिक 45 से अधिक साझेदारियां

4 – केकेआर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, आईपीएल 2008
4 – डीसी बनाम आरआर, दिल्ली, आईपीएल 2015
4 – पीबीकेएस बनाम एमआई, आईपीएल 2017
4 – एमआई केप टाउन बनाम कैपिटल्स, सेंचुरियन, एसए20 2024
4 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, आईपीएल 2024

आईपीएल में उच्चतम टीम स्कोर का रिकॉर्ड

277/3 – सनराइजर्स बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
263/5 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वारियर्स, बेंगलुरु, 2013
257/5 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली, 2023
248/3 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016
246/5 ​​- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज

0/70 (4) – बेसिल थम्पी (SRH) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2018
0/69 (4) – यश दयाल (जीटी) बनाम केकेआर, अहमदाबाद, 2023
0/66 (4) – ईशांत शर्मा (एसआरएच) बनाम सीएसके, हैदराबाद, 2013
0/66 (4) – मुजीब उर रहमान (पीबीकेएस) बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2019
1/66 (3.5) – अर्शदीप सिंह (पीबीकेएस) बनाम एमआई, मोहाली, 2023
0/66 (4) – क्वेना मफाका (एमआई) बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2024

Also Read: हैदराबाद ने 277 रन बनाकर आईपीएल का नया रिकॉर्ड बनाया, आरसीबी को पीछे छोड़ा

IPL 2024 Points Table

Team
P
W
L
NR
Point
NRR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें