ePaper

IPL 2024: एमएस धोनी एंड कंपनी के खिलाफ मैदान पर वापसी कर सकते हैं मयंक यादव

Updated at : 17 Apr 2024 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Mayank Yadav

IPL 2024: Mayank Yadav

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव एमएस धोनी एंड कंपनी के खिलाफ मैदान पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी. मयंक लखनऊ के स्टार गेंदबाज हैं.

विज्ञापन

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन में अपनी गति से धूम मचा रहे हैं. उन्होंने अब तक सीजन की तीन सबसे तेंज गेंद फेंक दी है. लेकिन चोट के कारण इस युवा तेज गेंदबाजी सनसनी को कुछ मैचों से बाहर बैठना पड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले लखनऊ को एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मयंक शुक्रवार को होने मेगा मुकाबले में मैदान पर वापसी करेंगे. इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं. अपने मैचों में उन्होंने लगातार 150 किमी के आसपास गेंदबाजी कर सभी को प्रभावित किया है.

IPL 2024: मयंक यादव ने शुरू की ट्रेनिंग

बताया जा रहा है कि मयंक यादव ट्रेनिंग पर लौट आए हैं. फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया पर एक छोटी क्लिप पोस्ट की जिसमें मयंक मुख्य कोच जस्टिन लैंगर की निगरानी में पूरे जोश के साथ गेंदबाजी कर रहे थे. मयंक ने इस सीजन में एलएसजी के लिए तीन मैच खेले और दो मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे. तीसरे मैच में साइड स्ट्रेन के कारण उन्होंने अपने पूरे ओवर का कोटा नहीं फेंका. उनकी गति भी 140 किमी के आसपास ही रही और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

IPL 2024: ’47 करोड़ ऑन बेंच’, सीएसके के पूर्व स्टार ने की आरसीबी की आलोचना

IPL 2024, Points Table: राजस्थान का दबदबा बरकरार, आरसीबी के लिए मुश्किल हुई राहें

IPL 2024: राहुल ने दिया था हेल्थ अपडेट

21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अपनी तेज गति से शानदार प्रदर्शन किया और अब तक सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी है. केकेआर की हार के बाद यादव पर अपडेट देते हुए लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि मयंक की हालत बहुत बुरी नहीं है. वह अच्छा दिख रहा है, अच्छा महसूस कर रहा है लेकिन हम यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उसे बहुत जल्दी वापस न लाएं और उसके चोट का प्रबंधन करें. राहुल ने कहा वह युवा है, हमें उसके शरीर की रक्षा करने की जरूरत है. वह वापसी के लिए बेचैन है.

IPL 2024: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, मोइन अली। शेख रशीद, निशांत सिंधु, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉनवे, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, आरएस हंगरगेकर, मथीशा पथिराना, अरवेल्ली अवनीश.
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम : क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, दीपक हुडा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, कृष्णप्पा गौतम, मणिमारन सिद्धार्थ, अमित मिश्रा, मैट हेनरी, मयंक यादव, युद्धवीर सिंह चरक, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, प्रेरक मांकड़, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola