IPL 2024 KKR vs LSG : कोलकाता ने जीता टाॅस पहले गेंदबाजी का फैसला, देखें,प्लेइंग इलेवन

KKR won toss
IPL 2024 KKR vs LSG : आईपीएल में आज कोलकाता और लखनऊ के बीच मुकाबला है. कोलकाता ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.
IPL 2024 KKR vs LSG : आईपीएल में आज दो मैच खेला जाना है, पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच होना है, जिसके लिए टाॅस हो चुका है और कोलकाता नाइट राइडर्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है ओपनर क्विंटन डी काॅक मात्र दस रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें वैभव अरोड़ा ने आउट किया. लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम आज के मैच में दिग्गज फुटबॉल क्लब मोहन बागान की ऐतिहासिक लाल और हरे रंग की जर्सी में मैदान में उतरी है.
होमग्राउंड पर फैंस का सपोर्ट मिलेगा
टाॅस जीतने के बाद कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे. हम आज अपने होमग्राउंड पर हैं, फैंस का सपोर्ट हमें मिलेगा, जब हम कोलकाता से बाहर खेलते हैं तो हम इस चीज को मिस करते हैं. आज कोलकाता में हम रोमांचित है. पहले गेंदबाजी करना है तो रिंकू बाहर रहेंगे और हर्षित राणा अंदर.
लखनऊ की टीम में कुछ बदलाव
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हम टाॅस जीतते तो गेंदबाजी चुनते, लेकिन अभी हमें पहले बैटिंग करनी है. यह अच्छी पिच लग रही है, तो हम बेहतर खेलने की कोशिश करेंगे. टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं पडिक्कल और नवीन उल हक इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, जबकि शमर जोसेफ और दीपक हुड्डा को वापस बुलाया गया है.
प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ी
लखनऊ सुपर जाइंट्स : क्विंटन डी काॅक, केएल राहुल, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, माकर्स स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, यश ठाकुर.
कोलकाता नाइट राइडर्स : फिलिप साल्ट, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










