ePaper

IPL 2024: जडेजा के अर्द्धशतक और धोनी के तेज 28 रन से CSK ने लखनऊ को दिया 177 रन का लक्ष्य

Updated at : 19 Apr 2024 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: जडेजा के अर्द्धशतक और धोनी के तेज 28 रन से CSK ने लखनऊ को दिया 177 रन का लक्ष्य

IPL 2024, LSG Vs CSK: Ravindra Jadeja

CSK vs LSG, IPL 2024: रवींद्र जडेजा के अर्धशतक और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के तेजतर्रार 28 रन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया है. पूरा स्टेडियम धोनी के सपोर्ट में पीला दिखाई पड़ रहा था.

विज्ञापन

CSK vs LSG, IPL 2024: रवींद्र जडेजा के अर्धशतक और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के तेजतर्रार 28 रन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया है. पूरा स्टेडियम धोनी के सपोर्ट में पीला दिखाई पड़ रहा था. सीएसके की लड़खड़ाई पारी को रवींद्र जडेजा ने बेहतर ढंग से संभाला और 40 गेंद पर 57 रनों का नाबाद महत्वपूर्ण पारी खेली. सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र शून्य पर आउट हो गए. शिवम दुबे और समीर रिजवी भी बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए. पारी की शुरुआत करने रुतुराज गायकवाड़ की जगह अजिंक्य रहाणे आए थे. उन्होंने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

CSK vs LSG: बेहद खराब रही सीएसके की शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रचिन रवींद्र पारी के पहले ही ओवर में 00 पर आउट हो गए. मोहसीन खान ने उनकों बोल्ड कर दिया. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रुतुराज गायकवाड़ थोड़ा संभलकर खेल रहे थे. उन्होंने रहाणे के साथ 29 रनों की साझेदारी की और फिर यश ठाकुर की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल को कैच थमा बैठे. रवींद्र जडेजा को ऊपर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की.

CSK vs LSG: जडेजा के शानदार 57 रन

रवींद्र जडेजा अंत तक जूझते रहे और उन्होंने 40 गेंद पर 57 रनों की बेमिसाल पारी खेली. अपनी पारी में जडेजा ने पांच चौके और एक छक्का लगाया. शिवम दुबे तीन और समीर रिजवी एक रन बनाकर आउट हुए. मोईन अली को आज प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. उन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद पर 30 रन बनाए. मोईन ने अपनी पारी में 3 छक्के लगाए. फैंस को धोनी का इंतजार था. धोनी आए और फैंस का भरपूर मनोरंजन किया.

रोहित शर्मा ने की IPL में इंपैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना, कहा- इससे टीम इंडिया को है नुकसान

CSK vs LSG: धोनी ने फैंस का किया भरपूर मनोरंजन

सीएसके के पूर्व कप्तान ने केवल 9 गेंद पर 28 रनों की उपयोगी पारी खेल, टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए. उन्होंने यश ठाकुर के आखिरी ओवर में 16 रन बनाए. लखनऊ की ओर से सबसे अधिक 2 विकेट क्रुणाल पांड्या ने चटकाए, वह सबसे किफायती भी रहे. उन्होंने तीन ओवर में केवल 16 रन दिए.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola