ePaper

GT vs CSK Dream 11: चेन्नई और गुजरात ये प्लेयर्स आपको बनाएंगे मालामाल! यहां देखिए ड्रीम 11 की बेस्ट टीम

Updated at : 23 May 2023 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
GT vs CSK Dream 11: चेन्नई और गुजरात ये प्लेयर्स आपको बनाएंगे मालामाल! यहां देखिए ड्रीम 11 की बेस्ट टीम

GT vs CSK Dream 11: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का पहला क्वालीफायर खेला जाएगा. यह मैच मंगलवार (23 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. यहां जानिए चेन्नई बनाम गुजरात मैच में किन खिलाड़ियों को बना सकते हैं बेस्ट ड्रीम 11 टीम.

विज्ञापन

GT vs CSK Dream 11 Prediction: आईपीएल 2023 के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत मंगलवार (23 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी. यह मुकाबला जितने वाली सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. जबकि हारने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर के रूप में एक और मौका मिलेगा. तो चलिए जानते हैं कि इस मैच के किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक परफेक्ट ड्रीम 11 बना सकते हैं.

पिच रिपोर्ट

चेन्नई की एम ए चिंदबरम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. बल्लेबजों को यहां खूब फायदा मिलता है. लेकिन इससे साथ साथ यहां स्पिनर भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं. इस पिच पर जमकर रन भी बनते हैं. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

कब और कहां देखें लाइव?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 के प्लेऑफ का पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

GT vs CSK क्वालीफायर 1 ड्रीम 11 टीम

कप्तान: शुभमन गिल

उपकप्तान: डेविन कॉनवे

विकेटकीपर: रिद्धिमान साहा

बल्लेबाज: अभिनव मनोहर, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे

गेंदबाज: महेश, राशिद खान, मो. शमी

ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, मोईन अली

GT vs CSK क्वालीफायर 1 प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर/दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), राशिद खान

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोईन अली, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे/महेश ठीकशाना, डेवोन कॉनवे, रवींद्र जडेजा

Also Read: CSK vs GT Qualifier 1: चेन्नई और गुजरात में फाइनल में पहुंचने की जंग, धोनी की टीम के सामने गिल की कड़ी चुनौती

डिस्क्लेमर – ड्रीम11 पर टीम बनाना और खेलना आसान है, इसलिए इसकी आदत भी लग सकती है. इसमें वित्तीय जोखिम भी शामिल है इसलिए आप अपनी जिम्मेदारी पर ही खेलें. हम कभी भी ऐसे खेलों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं. इस लेख काे यहां प्रकाशित करने का मकसद आपको केवल जानकारियों से अपडेट रखना है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola