ePaper

LSG vs DC Dream11 Prediction: इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं अपनी ड्रीम11 टीम, हो सकते हैं मालामाल!

Updated at : 01 Apr 2023 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
LSG vs DC Dream11 Prediction: इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं अपनी ड्रीम11 टीम, हो सकते हैं मालामाल!

Pune: Lucknow Super Giants players celebrate the wicket of Anukul Roy of Kolkata Knight Riders during the 53rd T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15), between the Lucknow Super Giants and the Kolkata Knight Riders, at MCA International Stadium in Pune, Saturday, May 7, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI05_07_2022_000258A)

IPL 2023, LSG vs DC Dream11: आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला आज (1 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होना है. दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी. मैच से पहले यहां जानिए ड्रीम11 टीम में किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं.

विज्ञापन

IPL 2023, LSG vs DC Dream 11 Prediction: आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला आज (1 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत लखनऊ टीम के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगी. लखनऊ की कमान केएल राहुल के हाथों में है, जबकि डेविड वार्नर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. वहीं, अगर आप ड्रीम11 खेलने के शौकीन हैं तो आप इन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं.

लखनऊ और दिल्ली के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

लखनऊ ने पिछले साल अपने डेब्यू सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. केएल राहुल की कप्तानी में टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही थी. टीम के पास खतरनाक खिलाड़ियों की भरमार है. लेकिन इस मुकाबले में टीम को क्विंटन डी कॉक की कमी खल सकती है. वहीं, ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन पिछले सीजन कुछ खास नहीं रहा था और टीम पांचवें स्थान पर रही थी. ऐसे में डेविड वॉर्नर को पंत की गैरमौजूदगी में खुद को साबित करना होगा. दिल्ली के पास ऐसा कोई भी खिलाड़ी नहीं है जो तुरुप का इक्का साबित हो सके. हालांकि, दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है.

ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपर: निकोलस पूरन

बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, रोवमेन पॉवेल, दीपक हुड्डा

ऑलराउंडर: मिचेल मार्श, अक्षर पटेल, मार्कस स्टॉयनिस

गेंदबाज: आवेश खान, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई

कप्तान: केएल राहुल

उपकप्तान: मिचेल मार्श

Also Read: ‘ई का हो, मुंह फोड़बा का..?’ IPL 2023 में भोजपुरी कमेंट्री सुनकर फैंस हुए लोटपोट, देखें वायरल वीडियो
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल (कप्‍तान), दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), आयुष बडोनी, मनन वोहरा, क्रुणाल पांड्या, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, मार्क वुड

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, अमन खान, चेतन सकरिया/खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

डिस्क्लेमर – ड्रीम11 पर टीम बनाना और खेलना आसान है, इसलिए इसकी आदत भी लग सकती है. इसमें वित्तीय जोखिम भी शामिल है इसलिए आप अपनी जिम्मेदारी पर ही खेलें. हम कभी भी ऐसे खेलों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं. इस लेख काे यहां प्रकाशित करने का मकसद आपको केवल जानकारियों से अपडेट रखना है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola