ePaper

IPL 2023: शुभमन गिल ने शतक जड़ फैंस का जीता दिल, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

Updated at : 27 May 2023 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023: शुभमन गिल ने शतक जड़ फैंस का जीता दिल, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

शुक्रवार को क्वालीफायर दो में मुंबई इंडियंस को बुरी तरह हराकर डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने फाइनल का टिकट कटाया है. वहीं इस मैच में शुभमन गिल ने शतक जड़ गिल ने इतिहास रच दिया.

विज्ञापन
undefined

शुक्रवार को क्वालीफायर दो में मुंबई इंडियंस को बुरी तरह हराकर डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने फाइनल का टिकट कटाया है. अब रविवार 28 मई को हार्दिक पांड्या की गुजरात का सामना एमएस धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स से होगा.

undefined

गुजरात के लिए इस मुकाबले में स्टार युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बल्ल से धमाका कर दिया. गिल ने मैच में 60 गेंदों 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्कों के मदद से 129 रनों की पारी खेली.

undefined

गिल ने अपनी पारी में कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया. शुभमन आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे उच्चतम स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर केएल राहुल का नाम है. उन्होंने साल 2020 में आरसीबी के खिलाफ 132 रनों की पारी खेली थी.

undefined

शुभमन गिल आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ी शतकीय पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और शेन वॉटसन जैसे दिग्गजों को पछाड़ दिया.

undefined

शुभमन गिल आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन (851*) बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली का नाम है. उन्होंने साल 2016 में 973 रन बनाए थे. हालांकि गिल के पास विराट का यह रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है.

undefined

शुभमन गिल की पारी के दमपर गुजरात टाइटंस ने इतिहास रच दिया. गुजरात प्लेऑफ में सबसे बड़ा टोटल खड़ा करने वाली टीम बन गई है. गुजरात ने मुंबई के खिलाफ 233 रनों का स्कोर बनाया था.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola