ePaper

GT vs LSG Dream 11: गुजरात और लखनऊ के ये खिलाड़ी आपको बनाएंगे करोड़पति! यहां देखिए बेस्ट ड्रीम11 टीम

Updated at : 07 May 2023 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
GT vs LSG Dream 11: गुजरात और लखनऊ के ये खिलाड़ी आपको बनाएंगे करोड़पति! यहां देखिए बेस्ट ड्रीम11 टीम

आईपीएल 2023 के 51वें मुकाबले में आज (6 मई) गुजरात टाइटंस लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी. वहीं इस मैच से पहले यहां देखिए ड्रीम 11 की वह टीम जिसकी मदद से आप बड़ी धनराशि इनाम में जीत सकते हैं.

विज्ञापन

GT vs LSG Dream 11 Prediction: आईपीएल 2023 के 51वें मुकाबले में आज (6 मई) गुजरात टाइटंस लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर गुजरात को पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ शानदार जीत मिली थी. वहीं लखनऊ को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में गुजरात अपने जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी वहीं लखनऊ जीत की राह पर लौटना चाहेगी.

पिच रिपोर्ट

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. हालांकि पिछले मैच में यहां जमकर रन बरसे थे. ऐसे में उम्मीद यही है कि इस मुकाबले में भी जयपुर की पिच पर बड़ा स्कोर बनेगा. साथ ही इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिलती है.

कब और कहां देखें मुकाबला?

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2023 का 51वां मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 3 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

Also Read: Watch: मोहम्मद सिराज ने मैदान पर फिर की विपक्षी खिलाड़ी से बहस, बीच-बचाव करने आये डेविड वॉर्नर
गुजरात और लखनऊ की Dream11 टीम

विकेटकीपर: निकोलस पूरन

बल्लेबाज: शुभमन गिल, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर

ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस (उपकप्तान), क्रुणाल पांड्या, विजय शंकर

गेंदबाज: राशिद खान, नूर अहमद, रवि बिश्नोई

गुजरात बनाम लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस:  रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा

लखनऊ सुपर जायंट्स: मनन वोहरा, काइल मेयर्स, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई

डिस्क्लेमर – ड्रीम11 पर टीम बनाना और खेलना आसान है, इसलिए इसकी आदत भी लग सकती है. इसमें वित्तीय जोखिम भी शामिल है इसलिए आप अपनी जिम्मेदारी पर ही खेलें. हम कभी भी ऐसे खेलों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं. इस लेख काे यहां प्रकाशित करने का मकसद आपको केवल जानकारियों से अपडेट रखना है.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola