GT vs CSK: MS Dhoni के ‘M’ फैक्टर के सामने हार्दिक की गुजरात ढेर, फाइनल में पहुंच सीएसके ने रचा इतिहास

Published by : Saurav kumar Updated At : 24 May 2023 7:51 AM

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को चेपॉक स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हराकर आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंच गयी है. यह 10वीं बार है जब सीएसके आईपीएल फाइनल में पहुंची है.

विज्ञापन
undefined

महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को चेपॉक स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हराकर आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंच गयी है. सीएसके रिकॉर्ड 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचने वाली टीम बनी है. 

undefined

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मुकाबले में M फैक्टर यानि महीश तीक्षणा और मथीशा पाथिराना ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए गुजरात को अपने जाल में फंसा लिया.

undefined

महीश तीक्षणा ने इस मुकाबले में मैच के महत्वपूर्ण मोड़ पर गुजरात के कप्तान विस्फोटक बल्लेबाज हार्दिक पांड्या को सिर्फ 8 रन पर पवेलियन की राह दिखाई. वह यहीं नहीं रूके तीक्षणा ने इसके बाद गुजरात में बतौर फिनिशर खेल रहे राहुल तेवतिया को भी सिर्फ 3 रन के स्कोर पर बोल्ड किया.

undefined

वहीं इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के सबसे भरोसेमंद युवा तेज गेंदबाज मथीशा पाथिराना की बारी थी उन्होंने गुजरात के लिए स्टार बल्लेबाज विजय शंकर को 14 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई. विजय शंकर अगर क्रीज पर जमे रहते तो वह यह मैच पलट सकते थे. शंकर ने पिछले मुकाबले आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक भी लगाया था.

undefined

ऐसे में पाथिराना के इस विकेट से चेन्नई सुपर किंग्स को बहुत राहत मिली. पूरे मैच में पाथिराना ने बल्लेबाजों को खूब तंग किया. पाथिराना ने मैच में दूसरा विकेट मोहम्मद शमी का झटका. शमी गुजरात के आखिरी विकेट थे.

undefined

महीश तीक्षणा और मथीसा पाथिराना के इस कमाल के प्रदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में बड़ी भूमिका निभाई. महेंद्र सिंह धोनी के इस एम फैक्टर के सामने कोई भी बल्लेबाज टिक कर बैटिंग नहीं कर सका.

undefined

वहीं गुजरात को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स रिकॉर्ड 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है. वहीं बतौर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी 11वीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंचे है. धोनी एक सीजन में पुणे सुपर जाएंट्स के लिए खेलते हुए फाइनल में पहुंचे थे.    

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola