IPL 2022: इस सीजन में तीसरी बार शून्य पर आउट हुए विराट, कोहली के रिएक्शन का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

Mumbai: Virat Kohli of Royal Challengers Bangalore during the Indian Premier League 2022 cricket match between Sunrisers Hyderabad and Royal Challengers Bangalore, at the Wankhede Stadium in Mumbai, Sunday, May 8, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI05_08_2022_000093A)
आईपीएल 2022 सीजन में आरसीबी के पूर्व कप्तान तीसरी बार शून्य पर आउट हो गये हैं. विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आज पहली ही गेंद पर आउट हो गये. टीम को पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा है. इस सीजन में विराट कोहली कोई खास कमाल नहीं दिखा पाये हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर शून्य पर आउट हो गये. यह सीजन कोहली के लिए कुछ खास नहीं रहा है. कुल मिलाकर इस सीजन में कोहली तीसरी बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच की पहली डिलीवरी पर ही कोहली आउट हो गये. जगदीश सुचिथ की गेंद पर केन विलियमसन ने उनका कैच पकड़ा.
आईपीएल 2022 सीजन में विराट कोहली ने 12 मुकाबलों में केवल 216 रन बनाये हैं. पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के कारण ही उन्होंने आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी. आज आउट होने के बाद विराट कोहली के चेहरे पर एक मुस्कुराहट थी. उन्होंने अपने सिर पर हाथ रखा था. नंबर तीन पर बल्ले से लगातार विफलताओं के बाद, आज विराट कोहली ओपनिंग करने आये थे.
Also Read: IPL 2022 Schedule: अहमदाबाद में होगा आईपीएल का फाइनल, बीसीसीआई ने जारी किया प्लेऑफ का शेड्यूल
गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक बनाया था. हालांकि, पूरी पारी के दौरान कोहली की रन रेट एक महत्वपूर्ण संदेह के घेरे में आ गयी, क्योंकि उन्होंने 58 रन बनाने के लिए 53 गेंद खेले और पारी को तेज करने की कोशिश करते हुए आउट हो गये. यह कोहली का आईपीएल इतिहास में छठा गोल्डन डक था और सीजन का तीसरा.
दिलचस्प बात यह है कि कोहली पिछली बार इस सीजन से पहले आईपीएल में गोल्डन डक पर पांच साल पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान आउट हुए थे. इससे पहले आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना था. बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने जीत के लिए 193 रनों की लक्ष्य रखा.
Also Read: IPL 2022: LPG सिलेंडर बेचने वाले का बेटा आईपीएल में मचा रहा धमाल, ‘मिस्टर IPL’ को मानता है अपना आदर्श
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्तमान में आईपीएल 2022 अंक तालिका में 11 मैचों में छह जीत के साथ चौथे स्थान पर है और प्लेऑफ योग्यता की दौड़ में शामिल है. उनके प्रतिद्वंद्वी सनराइजर्स हैदराबाद भी इस वक्त प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हैं. हैदराबाद ने अब तक 10 मुकाबलों में पांच में जीत दर्ज की है. पांच जीत के बाद 10 अंक लेकर हैदराबाद तालिका में छठे नंबर पर है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




