ePaper

KKR vs RCB, IPL 2022: आज केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत, देखें कौन किसपर भारी

Updated at : 30 Mar 2022 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
KKR vs RCB, IPL 2022: आज केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत, देखें कौन किसपर भारी

Mumbai: Faf Du Plessis, captain of Royal Challengers Bangalore, plays a shot during the 3rd T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15), between the Punjab Kings and the Royal Challengers Bangalore, at the DY Patil Stadium, in Mumbai, Sunday, March 27, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI03_27_2022_000221B)

Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore: आईपीएल के पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाले केकेआर ने मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया, जबकि आरसीबी को 200 से अधिक रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

पहले मैच में जीत से शुरुआत करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ लगातार दूसरी जीत दर्ज करने मैदान पर उतरेगी. तो फाफ डुप्लिसस की टीम की नजर पहली जीत पर होगी.

केकेआर ने पहले मुकाबले में चेन्नई को हराया, तो 200 से अधिक रन बनाकर भी हारी आरसीबी

आईपीएल के पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाले केकेआर ने मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया, जबकि आरसीबी को 200 से अधिक रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

Also Read: PBKS vs RCB, IPL 2022 : पंजाब किंग्स की विस्फोटक जीत, आरसीबी को 5 विकेट से रौंदा, चमके ओडियन

आरसीबी के पास स्टार खिलाड़ियों की भरमार

आरसीबी की टीम पर नजर डालें, तो स्टार खिलाड़ियों की भरमार है. कप्तान फाफ डुप्लेसी शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने पहले मैच में 57 गेंदों पर 88 रन बनाये और वह अपनी इस फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. सलामी बल्लेबाज अनुज रावत अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाये और वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाना चाहेंगे. कप्तानी के दबाव से मुक्त होने के बाद विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिये, उन्होंने पंजाब के खिलाफ 29 गेंदों में 1 चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रनों की पारी खेली थी. विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं, उन्होंने पंजाब के खिलाफ 14 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन बनाये थे.

केकेआर के पास भी मैच विनर बल्लेबाजों की भरमार

केकेआर के पास भी मैच विनर बल्लेबाजों की कमी नहीं है. अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, सैम बिलिंग्स और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में शानदार पारी खेलकर अपने फॉर्म को साबित कर दिया है. गेंदबाजी विभाग में उमेश यादव ने पिछले मैच में शानदार खेल दिखाया लेकिन शिवम मावी, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण सहित अन्य को बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत पड़ेगी. ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की बल्ले और गेंद से भूमिका दोनों टीम के बीच का अंतर पैदा कर सकती है.

आरसीबी के पास भी मजबूत गेंदबाजी आक्रमण

आरसीबी के पास भी मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है. हालांकि मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में 59 रन लुटाये थे. उन्हें जल्द ही अपने खेल में सुधार करना होगा. एक अन्य गेंदबाज हर्षल पटेल की भूमिका भी अहम होगी जो डेथ ओवरों के विशेषज्ञ हैं. यहां तक श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा की बीच के ओवरों में भूमिका महत्वपूर्ण होगी.

आरसीबी के खिलाफ केकेआर का रिकॉर्ड शानदार

आरसीबी और केकेआर के बीच अबतक 29 बार भिड़ंत हो चुकी है. जिसमें केकेआर का पलड़ा भारी रहा है. केकेआर ने 16 मुकाबले जीते हैं, तो आरसीबी की टीम ने केवल 13 मैचों में केकेआर को हराया है. 2021 में केकेआर ने आरसीबी को दो बार हराया था, जबकि आरसीबी ने एक मैच में केकेआर को हराया था.

टीम इस प्रकार हैं :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डुप्लेसी (कप्तान), हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, लवनिथ सिसोदिया, सिद्धार्थ कौल.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, बाबा इंद्रजीत, नीतीश राणा, प्रथम सिंह, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अशोक शर्मा, पैट कमिंस, रसिख डार, शिवम मावी, टिम साउथी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, अमन खान, आंद्रे रसेल, अनुकुल रॉय, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद नबी, रमेश कुमार, सुनील नारायण्, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola