ePaper

IPL 2022 Points Table: गुजरात टाइटंस सभी को पछाड़कर टॉप पर, चैंपियन टीमें टूर्नामेंट से बाहर

Updated at : 16 May 2022 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022 Points Table: गुजरात टाइटंस सभी को पछाड़कर टॉप पर, चैंपियन टीमें टूर्नामेंट से बाहर

Mumbai: Hardik Pandya of Gujarat Titans celebrates the wicket of James Neesham of Rajasthan Royals during the Indian Premier League 2022 match between the Rajasthan Royals and the Gujarat Titans, at the DY Patil Stadium in Mumbai, Thursday, April 14, 2022. (Sportzpics/PTI Photo) (PTI04_14_2022_000348B)

गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है. गुजरात ने अबतक 13 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 10 मैचों में जीत दर्ज की है और केवल 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. 20 अंक लेकर गुजरात टाइटंस की टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का रोमांच अपने चरम पर है. अबतक 63 मुकाबले पूरे हो चुके हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया है, जबकि आईपीएल की चैंपियन टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं.

गुजरात टाइटंस आईपीएल के दूसरे दौर में

गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है. गुजरात ने अबतक 13 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 10 मैचों में जीत दर्ज की है और केवल 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. 20 अंक लेकर गुजरात टाइटंस की टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है.

Also Read: IPL 2022 Purple Cap: युजवेंद्र चहल ने फिर हसरंगा से छीना पर्पल कैप, ऑरेंज कैप पर अब भी बटलर का कब्जा

लखनऊ और राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो अंकों की जरूरत

लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के बेहद करीब है. अबतक दोनों टीमों के 16-16 अंक हैं. दोनों टीमों को एक-एक मैच और खेलने हैं. आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला साबित होगा. राजस्थान की टीम प्वाइंट टेबल में दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है.

आरसीबी की टीम प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद

आरसीबी की टीम प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर है. 13 मैचों में आरसीबी को 7 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी के 14 अंक हैं और उसे आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. हालांकि इसके बावजूद उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा.

चैंपियन टीमें टूर्नामेंट से बाहर

आईपीएल की चैंपियन टीमों का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में बेहद खराब रहा और टूर्नामेंट के दूसरे दौर से बाहर भी हो चुकी हैं. पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस 12 मैचों में केवल 3 में जीत दर्ज कर 6 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है, तो चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स 4 मैचों में जीत दर्ज कर 8 अंक लेकर 9वें स्थान पर बनी हुई है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 12 मैचों में 5 जीत और 7 हार के बाद 10 अंक लेकर 8वें स्थान पर बनी हुई है. टूर्नामेंट से बाहर होने वाली चौथी टीम केकेआर है. केकेआर ने 13 मैचों में 6 जीत और 7 हार के बाद 12 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में 6ठे स्थान पर पहुंच गयी है, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जरूरी अंक उसके पास नहीं हैं और इस तरह केकेआर की टीम दूसरे दौर से बाहर हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola