ePaper

IPL 2022: दिल्ली की हार से नाराज हुए कोच रिकी पोंटिंग, कप्तान पंत समेत पूरी टीम की लगायी क्लास

Updated at : 17 Apr 2022 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: दिल्ली की हार से नाराज हुए कोच रिकी पोंटिंग, कप्तान पंत समेत पूरी टीम की लगायी क्लास

रिकी पोंटिंग ने कहा कि अब समय आ गया है जब दिल्ली कैपिटल्स को खेल के सभी पहलुओं में एक इकाई के तौर पर प्रदर्शन करना होगा. पोंटिंग ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हमने पूरी मजबूती के साथ बल्लेबाजी नहीं की है. मिशेल मार्श पहले मैच में खेले और शायद वह उस लय में फिट नहीं बैठे जिसकी हमें जरूरत थी.

विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के पांच मैचों में तीसरी हार झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) को लगता है कि उनकी टीम को खेल के विभागों में सुधार करने की जरूरत है. दिल्ली कैपिटल्स को शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से 16 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे टीम के महज चार अंक हैं और वह आईपीएल तालिका में निचले हाफ में है.

दिल्ली कैपिटल्स को खेल के सभी विभाग में करना होगा प्रदर्शन : पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ने कहा कि अब समय आ गया है जब दिल्ली कैपिटल्स को खेल के सभी पहलुओं में एक इकाई के तौर पर प्रदर्शन करना होगा. पोंटिंग ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हमने पूरी मजबूती के साथ बल्लेबाजी नहीं की है. मिशेल मार्श पहले मैच में खेले और शायद वह उस लय में फिट नहीं बैठे जिसकी हमें जरूरत थी. रोवमैन पावेल अभी तक मध्यक्रम में अच्छा नहीं कर सके हैं. इसलिये हमें इन चीजों के साथ हम टूर्नामेंट में क्या करना चाहते हैं, उसे ठीक करने की जरूरत है.

Also Read: IPL 2022: ऑरेंज कैप की दौड़ में सरपट भागे केएल राहुल, बटलर को चुनौती, पर्पल कैप के लिए रोमांचक मुकाबला

पोंटिंग ने आने वाले मैचों में प्लेइंग इलेवन में बदलाव के दिये संकेत

पोंटिंग ने कहा, बल्ले और गेंद से कुछ विभागों में निश्चित रूप से सुधार की जरूरत है. कुछ ओवरों में हमारे खिलाफ पार्क के चारों ओर काफी रन बने. हमें खेल के सभी पहलुओं में बेहतर होने की जरूरत है. उन्होंने साथ ही कहा कि आगामी मैचों में सही टीम संयोजन दिल्ली कैपिटल्स के लिये अहम होगा. कोच ने कहा, अगले दो मैच हमारे लिये काफी महत्वपूर्ण हैं और हमें अपने खेल के सभी पहलुओं को देखना होगा और सही टीम चुननी होगी. हम जो 11 खिलाड़ी चुनेंगे, उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

Also Read: IPL 2022: केएल राहुल की तूफानी पारी की दीवानी हुई अथिया शेट्टी, ऐसे लुटाया प्यार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola