Live Updates

IPL 2020, RCB vs DC : दिल्ली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 59 रन से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

Dubai: Delhi Capitals players celebrate after defeating Kings XI Punjab in the super over during the cricket match of IPL 2020, at Dubai International Cricket Stadium, Dubai, United Arab Emirates, Sunday, Sept. 20, 2020. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI20-09-2020_000262B)

Indian Premier League 2020, IPL 2020, RCB vs DC, Today’s Match, Score, Commentary, Royal Challengers Bangalore, Delhi Capitals, Shreyas Iyer, Virat Kohli : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 59 रनों से हरा दिया. दिल्ली के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 137 रन ही बना पायी. आरसीबी की यह सबसे करारी हार है. बेंगलुरु की ओर से सबसे अधिक रन कप्तान विराट कोहली ने बनाये. उन्होंने 39 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाये. कोहली को छोड़कर आरसीबी के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया.

विज्ञापन

रबादा की घातक गेंदबाजी, 4 विकेट चटकाये

दिल्ली की ओर से रबादा ने घातक गेंदबाजी का नजारा पेश किया. उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाये. इसके अलावा नोर्टजे और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिये. एक विकेट आर अश्विन ने लिये.

दिल्ली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 59 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 59 रनों से हरा दिया. दिल्ली के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 137 रन ही बना पायी. बेंगलुरु की ओर से सबसे अधिक रन कप्तान विराट कोहली ने बनाये. उन्होंने 39 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाये. कोहली को छोड़कर आरसीबी के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया. इससे पहले पृथ्वी शॉ और स्टोइनिस की विस्फोटक पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 197 रन का लक्ष्य रखा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन बनाये. स्टोइनिस 26 गेंदों में 6 चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं शॉ ने 23 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 42 रन बनाये. आरसीबी ने टॉस जीता और कप्तान कोहली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

आरसीबी को विराट कोहली 43 रन बनाकर आउट

आरसीबी को पांचवां झटका लगा है. कप्तान विराट कोहली 39 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर रबादा के शिकार हुए.

आरसीबी को बड़ा झटका, डिविलियर्स 9 रन बनाकर आउट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5ठे ओवर में बड़ा झटका लगा है. एबी डिविलियर्स 6 गेंदों में दो चौके की मदद से 9 रन बनाकर नोर्टजे की गेंद पर आउट हुए.

आरसीबी की खराब शुरुआत, पडिक्कल के बाद फिंच भी आउट

आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. 4 ओवर के अंदर दो विकेट खो दिये. आर अश्विन ने पहले पडिक्कल को आउट किया, फिर आरोन फिंच को अक्षर पटेल ने 13 के स्कोर पर आउट किया.

आरसीबी को पहला झटका, पडिक्कल 4 रन पर आउट

रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है. पडिक्कल केवल 4 रन पर आर अश्विन के शिकार हुए. अश्विन ने पडिक्कल को स्टोइनिस के हाथों कैच कराया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola