IPL 2020, MI vs RR Latest Update : मुंबई इंडियंस की विस्फोटक जीत, राजस्थान को 57 रन से रौंदा
Abu Dhabi: Mumbai Indians players celebrate the wicket of Kings XI Punjab batsman Mayank Agarwal during the Indian Premier League 2020 cricket match, at Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi, Thursday, Oct. 1, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI01-10-2020_000271B)
Indian Premier League 2020, IPL 2020, MI vs RR Latest Update, sports news, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians : इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल को 57 रन से रौंदकर धमाकेदार जीत दर्ज की है. मुंबई के लक्ष्य 194 रन का पीछा करते हुए राजस्थान की पूरी टीम 18 ओवर में एक गेंद पर 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. मुंबई की यह हैट्रिक जीत थी. वहीं राजस्थान की यह हैट्रिक हार थी.
राजस्थान को हराकर मुंबई इंडियंस टॉप पर
राजस्थान को हराकर मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से प्वाइंट टेबल पर कब्जा कर लिया है. 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ 8 अंक लेकर मुंबई की टीम टॉप पर पहुंच गयी है.
राजस्थान की ओर से जॉस बटलर अकेले लड़े और जमाया विस्फोटक अर्धशतक
राजस्थान की ओर से जॉस बटलर अकेले लड़े. उन्होंने एक छोर को संभाले रखा और 44 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 70 रन बनाये. बटलर के अलावा केवल तीन बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू पाये. लोमरोर ने 11 रन बनाये, टॉम करन 15 और जोफ्रा आर्चर 11 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये. यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन अपना खाता भी नहीं खोल पाये.
बुमराह की घातक गेंदबाजी, मुंबई की जीत में बने हीरो
मुंबई इंडियंस की जीत में जसप्रीत बुमराह की भूमिका बड़ी रही. उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट चटकाये. इसके अलावा बोल्ट और पैटिनसन ने दो-दो विकेट लिये. पोलार्ड और चाहर के खाते में एक-एक विकेट गये.
मुंबई इंडियंस की विस्फोटक जीत, राजस्थान को 57 रन से रौंदा
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल को 57 रन से रौंदकर धमाकेदार जीत दर्ज की है. मुंबई के लक्ष्य 194 रन का पीछा करते हुए राजस्थान की पूरी टीम 18 ओवर में एक गेंद पर 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. मुंबई की यह हैट्रिक जीत थी. वहीं राजस्थान की यह हैट्रिक हार थी.
बुमराह की घातक गेंदबाजी, एक ही ओवर में राजस्थान को दिया दो झटका
बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को अपने तीसरे ओवर में दो झटका दिया. अपने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पहले राहुल तेवतिया को बोल्ड किया, फिर पांचवीं गेंद पर श्रेयस गोपाल को अपना शिकार बनाया. आउट होने से पहले तेवतिया ने 6 गेंदों में 1 चौके की मदद से 5 रन बनाये, जबकि गोपाल केवल एक रन बनाक आउट हुए. बुमराह अब तक 3 ओवर की गेंदबाजी में 8 रन देकर 3 विकेट लिये हैं.
राजस्थान के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौटे, टॉम करन भी आउट
राजस्थान को 15वें ओवर की चौथी गेंद पर टॉस करन के रूप में 6ठा झटका लगा है. करन का विकेट पोलार्ड ने लिया. हार्दिक पांड्या ने शानदार कैच लपका. करन ने आउट होने से पहले 16 गेंदों में एक चौके की मदद से 15 रन बनाये. टीम का स्कोर इस समय 6 विकेट पर 108 रन है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए