Live Updates

IPL 2020, MI vs RR : स्टोक्स के शतक से रॉयल्स की मुंबई इंडियंस पर शाही जीत

Updated:
विज्ञापन

Abu Dhabi: Ben Stokes of Rajasthan Royals plays a shot during Indian Premier League (IPL) match between the Rajasthan Royals and the Mumbai Indians, at the Sheikh Zayed Stadium in Abu Dhabi, Sunday, Oct. 25, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI25-10-2020_000215B)

ipl 2020 live cricket streaming,IPL 2020 LIVE Streaming, live cricket score, live score, ipl today match , Indian Premier League 2020 इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 45वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने बेन स्टोक्स के 60 गेंद में नाबाद 107 रन और संजू सैमसन के साथ तीसरे विकेट के लिये 152 रन की अटूट साझेदारी की मदद से मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराकर प्लेआफ की अपनी उम्मीदें कायम रखी. रॉयल्स की जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो गई है. जीत के लिये 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स ने 18.2 ओवर में दो विकेट पर 196 रन बनाये. स्टोक्स ने 2017 के बाद टूर्नामेंट में अपना पहला शतक जड़ते हुए 60 गेंद में नाबाद 107 रन बनाये जिसमें 14 चौके और तीन छक्के शामिल थे. वहीं सैमसन ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 31 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 54 रन की पारी खेली.

विज्ञापन

स्टोक्स ने आखिरी ओवर में ऐसे दिलाया जीत

आखिरी दो ओवर में रॉयल्स को 10 रन की जरूरत थी लेकिन स्टोक्स ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर पेटिंसन को छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया. इसके बाद अगली गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत तक पहुंचाया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी टीम की यह सबसे बड़ी जीत है. इस जीत के बाद रॉयल्स 12 मैचों में 10 अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई 11 मैचों में 14 अंक के साथ शीर्ष पर है. मुंबई को प्लेआफ में पहुंचने के लिये बस एक जीत की जरूरत है जबकि रॉयल्स को न सिर्फ अपने दोनों मैच जीतने होंगे बल्कि बाकी मैचों में अनुकूल परिणाम की दुआ करनी होगी.

स्टोक्स और सैसमन के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी

स्टोक्स और सैमसन ने मुंबई के खिलाफ अपनी टीम को विस्फोटक जीत दिला दी. स्टोक्स और सैमसन के बीच तीसरे विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी बनी. राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 13 के स्कोर पर गिर गया, फिर 44 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा. लेकिन उसके बाद दोनों ने मैच का रूख ही बदलकर रख दिया.

स्टोक्स का तूफानी शतक, राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

राजस्थान ने मुंबई के विशाल लक्ष्य को बेन स्टोक्स की विस्फोट शतकीय पारी के दम पर केवल दो विकेट खोकर 1 ओवर और 4 गेंद शेष रहते ही पूरा कर लिया. स्टोक्स मुंबई ने 196 रन का लक्ष्य दिया था. स्टोक्स 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 60 गेंदों में 107 रन बनाकर नाबाद लौटे. संजू सैमसन ने स्टोक्स का अच्छा साथ दिया और 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 31 गेंदों में 54 रन बनाया और नाबाद रहे.

स्टोक्स और सैमसन की धुआंधार बल्लेबाजी, दोनों ने जमाया अर्धशतक

राजस्थान के बेन स्टोक्स और संजू सैमसन तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. राजस्थान जीत के बेहद करीब पहुंच गया है.

पैटिनसन की घातक गेंदबाजी, राजस्थान को दिया दूसरा झटका, स्मिथ आउट

पैटिनसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को दूसरा झटका दिया. स्मिथ एक चौका और एक छक्के की मदद से 18 गेंदों में 11 रन बनाये.

राजस्थान की खराब शुरुआत, उथप्पा 13 रन पर आउट

राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ओवर में रॉबिन उथप्पा पैटिनसन की गेंद पर दो चौके की मदद से 11 बॉल में 13 रन पर आउट हुए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola