IPL 2020, KXIP vs KKR : 14वें ओवर तक जीत रही थी पंजाब की टीम, अगले 6 ओवर में ऐसे बाजीगर बना केकेआर

Abu Dhabi: Prasidh Krishna of Kolkata Knight Riders celebrates the wicket of KL Rahul captain of Kings XI Punjab during IPL 2020 cricket match, at Sheikh Zayed Stadium in Abu Dhabi, United Arab Emirates, Saturday, Oct. 10, 2020. (PTI/Sportzpics for BCCI)(PTI10-10-2020_000174B)
IPL 2020, Kolkata Knight Riders defeated Kings XI Punjab by 2 runs आईपीएल 2020 के 24वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच बेहद रोमांचक रहा. दिनेश कार्तिक की अगुआई वाली टीम ने पंजाब की टीम को 2 रन से हरा दिया.
Kolkata Knight Riders defeated Kings XI Punjab by 2 runs : आईपीएल 2020 का 24वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच बेहद रोमांचक रहा. दिनेश कार्तिक की अगुआई वाली टीम ने पंजाब की टीम को 2 रन से हरा दिया. रोमांचक मुकाबले में केकेआर की टीम ने केएल राहुल की अगुआई वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य दिया. रन का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने शानदार शुरुआत की. 14 ओवर तक टीम को एक भी झटका नहीं लगा था.
कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी के सामने केकेआर के गेंदबाज बेबस नजर आ रहे थे. दोनों केकेआर के बल्लेबाजों की जमकर खबर ले रहे थे. मयंक और राहुल ने अपना-अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया था. लेकिन पंजाब की टीम में उस समय बड़ा भूचाल आ गया, जब पारी के 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार हुए. प्रसिद्ध ने मयंक को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया. मयंक जिस समय आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 115 रन था. मयंक ने 39 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाये.
मयंक के आउट होने के बाद निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आये. पूरन ने पिछली मैच की तरह अपना जलवा दिखाना शुरू ही किया था कि सुनील नारायण ने उन्हें बोल्ड कर दिया. पूरन 10 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से केवल 16 रन ही बना पाये. पूरन जिस समय आउट हुए थे उस समय पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 144 रन था और जीत के लिए केवल 21 रन चाहिए थे.
उसके बाद केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर से शानदार कप्तानी का परिचय दिया और फिर से अपने शानदार गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आक्रमण पर उतारा. प्रसिद्ध ने भी कप्तान के फैसले का सही साबित किया और अपने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर पूरन की जगह बल्लेबाजी के लिए आये सिमरन सिंह को नितीश राणा के हाथों आउट कराया. सिमरन सिंह 7 गेंदों में केवल 4 रन ही बना पाये.
उसके बाद उसी ओवर में प्रसिद्ध ने पंजाब को सबसे बड़ा झटका दिया. 19वें ओवर के आखिरी गेंद पर उन्होंने कप्तान केएल राहुल को बोल्ड कर दिया और केकेआर को जीत की पटरी पर वापस लाकर खड़ा कर दिया. राहुल 58 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 74 रन बनाकर लौट गये. पंजाब को जीत के लिए 6 गेंदों में 14 रन की जरूरत थी, लेकिन पंजाब की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर केवल 162 रन ही बना पायी.
Posted By – Arbind Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




