Live Updates

IPL 2020, KXIP vs KKR Live Cricket Score Online: केकेआर ने रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 2 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

Dubai: Kings XI Punjab player Mayank Agarwal plays a shot during the cricket match of IPL 2020 against Delhi Capitals, at Dubai International Cricket Stadium, Dubai, United Arab Emirates, Sunday, Sept. 20, 2020. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI20-09-2020_000256B)

ipl 2020, ipl live Streaming, kxip vs kkr Live score, ipl live score, kxip vs kkr , kxip vs kkr live streaming इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 24वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को दो रन से हरा दिया. आखिरी ओवर में पंबाज को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी, लेकिन पंजाब की टीम 5 विकेट पर केवल 162 रन ही बना पायी. आखिरी गेंद पर रोमांच और भी बढ़ गया था, जब टीम को एक गेंद पर 7 रन चाहिए थे. जोर्डन स्ट्राइक पर थे. उन्होंने नारायण की गेंद को उठा कर मारा भी छक्के के लिए, लेकिन गेंद बाउंड्री से केवल दो इंच पहले टप्पा खा गयी और इस तरह पंजाब को केवल चार रन मिले और मैच केकेआर की टीम जीत गयी.

विज्ञापन

प्रसिद्ध का ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट

केकेआर की जीत और पंजाब की हार में सबसे बड़ा रोल प्रसिद्ध कृष्णा ने निभाया. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम ने शिवम मावी की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को आज प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. प्रसिद्ध ने भी अपने चुनाव को सही साबित किया और पंजाब को एक ही ओवर में दो झटका देकर मैच का रूख ही पलटकर रख दिया. प्रसिद्ध ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 29 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया.

केकेआर ने पंजाब को दो रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 24वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को दो रन से हरा दिया. आखिरी ओवर में पंबाज को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी, लेकिन पंजाब की टीम 5 विकेट पर केवल 162 रन ही बना पायी. आखिरी गेंद पर रोमांच और भी बढ़ गया था, जब टीम को एक गेंद पर 7 रन चाहिए थे. जोर्डन स्ट्राइक पर थे. उन्होंने नारायण की गेंद को उठा कर मारा भी छक्के के लिए, लेकिन गेंद बाउंड्री से केवल दो इंच पहले टप्पा खा गयी और इस तरह पंजाब को केवल चार रन मिले और मैच केकेआर की टीम जीत गयी.

प्रसिद्ध की घातक गेंदबाजी, एक ही ओवर में पंजाब को दोहरा झटका

प्रसिद्ध कृष्णा ने पंजाक की टीम को एक ही ओवर में दो झटका दिया. पहले सिमरन सिंह को 4 रन पर आउट किया, फिर केएल राहुल को 74 के स्कोर पर आउट किया.

पंजाब को दूसरा झटका, पूरन 16 रन पर आउट

पंजाब की टीम को 18वें ओवर में दूसरा झटका लगा है. निकोलस पूरन 10 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए. पूरन नारायण की गेंद पर आउट हुए. पूरन ने 2 चौके और एक छक्का लगाया.

पंजाब को पहला झटका, मयंक अग्रवाल अर्धशतक बनाकर आउट

पंजाब की टीम को 15वें ओवर में पहला झटका लगा. ओपनर मयंक अग्रवाल 39 गेंदों में एक छक्के और 6 चौके की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए. मयंक को प्रिसिध कृष्णा ने आउट किया. टीम का स्कोर 15 ओवर में 117 रन है.

राहुल-मयंक की विस्फोट बल्लेबाजी, पंजाब का स्कोर 100 के पार

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की विस्फोट बल्लेबाजी के दम पर पंजाब की शुरुआत शानदार रही है. टीम का स्कोर 13 ओवर में 100 के पार पहुंच चुका है. राहुल और मयंक दोनों ने अपना-अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola