IPL 2020, CSK vs KXIP : वॉटसन और डु प्लेसिस का धमाका, चेन्नई ने पंजाब को 10 विकेट से रौंदा
Sharjah: Chennai Super Kings player Shane Watson plays a shot during IPL 2020 cricket match against Kings XI Punjab, at Sharjah Cricket Stadium in Sharjah, United Arab Emirates, Sunday, Oct. 4, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI04-10-2020_000231B)
IPL 2020, CSK vs KXIP, super sunday, Punjab vs Chennai, 18th Match, Cricket Score, Commentary, Dhoni, points table, latest update news इंइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से रौंदकर धमाकेदार जीत दर्ज की. चेन्नई के दोनों ओपनर शेन वॉटसन और डु प्लेसिस नाबाद पवेलियन लौटे. वॉटसन ने फॉर्म में लौटते हुए 53 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 83 रन बनाये. जबकि डु प्लेसिस ने 53 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 87 रन बनाये. चेन्नई ने पंजाब के लक्ष्य 179 रन को बिना कोई विकेट खोये 14 गेंद शेष रहते हुए 181 रन बनाकर हासिल कर लिया.
10 विकेट से जीत में भी वॉटसन और डु प्लेसिस की ओपनिंग जोड़ी ने बनाया रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में 10 विकेट से धमाकेदार जीत में ओपनिंग जोड़ी का रिकॉर्ड गौतम गंभीर और क्रिस लीन का है. दोनों ने 2017 में 184 रन की साझेदारी कर टीम को धमाकेदार जीत दिलायी थी. उसके बाद पंजाब के खिलाफ रविवार को खेले गये मैच में वॉटसन और डुप्लेसिस की जोड़ी ने 181 रन की साझेदारी निभाकर टीम को 10 विकेट की धमाकेदार जीत दिलायी.
वॉटसन और डुप्लेसिस ने साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया
वॉटसन और डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया. दोनों के बीच 162 रनों की नाबाद साझेदारी बनी. इससे पहले 2011 में माइक हसी और मुरली विजय ने बेंगलुरु के खिलाफ 159 रनों की साझेदारी निभायी थी. 2013 में भी हसी और मुरली विजय ने पंजाब के खिलाफ नाबाद 139 रनों की साझेदारी निभायी थी. 2018 में वॉटसन और रायडू ने हैदराबाद के खिलाफ 134 रनों की साझेदारी निभायी थी.
वॉटसन और डुप्लेसिस ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की
वॉटसन और डुप्लेसिस ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. दोनों बल्लेबाजों ने किसी भी बल्लेबाज को नहीं छोड़ा. हालांकि पंजाब के गेंदबाज क्रिस जॉर्डन पर दोनों बल्लेबाजों ने ज्यादा प्रहार किया. जॉर्डन सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 3 ओवर में 42 रन लुटाये.
चेन्नई ने पंजाब को 10 विकेट से रौंदा, तीन हार के बाद धमाकेदार वापसी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से रौंदकर धमाकेदार जीत दर्ज की. चेन्नई के दोनों ओपनर शेन वॉटसन और डु प्लेसिस नाबाद पवेलियन लौटे. वॉटसन ने फॉर्म में लौटते हुए 53 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 83 रन बनाये. जबकि डु प्लेसिस ने 53 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 87 रन बनाये. चेन्नई ने पंजाब के लक्ष्य 179 रन को बिना कोई विकेट खोये 14 गेंद शेष रहते हुए 181 रन बनाकर हासिल कर लिया. इससे पहने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की विस्फोटक पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य रखा. राहुल ने 52 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 63 रन बनाये.
वॉटसन और डु प्लेसिस ने चौको-छक्कों की बरसात की
चेन्नई के ओपनर शेन वॉटसन और डु प्लेसिस ने पंजाब के खिलाफ चोकों और छक्कों की बरसात कर दी. वॉटसन जिनका बल्ला पिछले 4 मैचों में खामोश था, आज पंजाब के खिलाफ आग बरसा रहे हैं. उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों को जमकर धुनाई की. अब तक उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जमाये हैं. दूसरी ओर डु प्लेसिस ने भी अब तक 8 चौके जमाये हैं.
चेन्नई का स्कोर 13 ओवर में 123 रन, वॉटसन और फॉफ क्रीज पर जमे
वॉटसन और डु प्लेसिस की विस्फोटक पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 ओवर में बिना कोई नुकसान के 123 रन बना लिया है. दोनों बल्लेबाज अपना-अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए