GT Vs RR Final IPL 2022: गुजरात के लिए बटलर और चहल को रोक पाना बड़ी चुनौती, राजस्थान के लिए शमी बने खतरा

Mumbai: Hardik Pandya of Gujarat Titans celebrates the wicket of James Neesham of Rajasthan Royals during the Indian Premier League 2022 match between the Rajasthan Royals and the Gujarat Titans, at the DY Patil Stadium in Mumbai, Thursday, April 14, 2022. (Sportzpics/PTI Photo) (PTI04_14_2022_000348B)
मोहम्मद शमी गुजरात की टीम के लिए तुरुप का इक्का हैं. उन्होंने मौजूदा आईपीएल में अपने घातक गेंदबाजी से प्रभावित किया है. उन्होंने अपनी टीम को पावर प्ले में शुरुआती विकेट निकालकर दिया है.
आईपीएल 2022 (IPL 2022) के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामनें होंगी. गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना लिया है, तो दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की टीम 14 साल बाद दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. शेन वॉर्न की अगुआई में राजस्थान ने 2008 में आईपीएल का खिताब जीता था. आइये फाइनल मुकाबले से पहले दोनों टीमों का मजबूत पक्ष और कमजोर पक्ष के बारे में जानें.
गेंदबाजों के दम पर गुजरात ने अधिकतर मुकाबले जीते
हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2022 में अपने अधिकतर मुकाबले अपने गेंदबाजों के दम पर जीती है. गुजरात के पास कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं. टीम में राशिद खान, आर साई किशोर जैसे शानदार स्पिनर हैं, तो मोहम्मद शमी और एस दयाल जैसे धाकड़ तेज गेंदबाज. कप्तान हार्दिक पांड्या बल्ले और गेंद से अबतक शानदार प्रदर्शन किया है. गुजरात की टीम ने गेंदबाजों के दम पर 90 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं.
मोहम्मद शमी हैं गुजरात के लिए तुरुप का इक्का
मोहम्मद शमी गुजरात की टीम के लिए तुरुप का इक्का हैं. उन्होंने मौजूदा आईपीएल में अपने घातक गेंदबाजी से प्रभावित किया है. उन्होंने अपनी टीम को पावर प्ले में शुरुआती विकेट निकालकर दिया है. मोहम्मद शमी ने गुजरात की ओर से सबसे अधिक विकेट लिये हैं. उन्होंने 15 मैचों में अबतक कुल 19 विकेट लिये हैं. जबकि दूसरे नंबर पर राशिद खान हैं, उन्होंने 15 मैचों में 18 विकेट निकाले हैं.
हार्दिक पांड्या , डेविड मिलर, राहुल तेवतिया खतरनाक फार्म में
गुजरात के लिए ओपनिंग जोड़ी चिंता का कारण है. शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा की जोड़ी ने अबतक टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाये हैं. हालांकि कप्तान हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड और राहुल तेवतिया शानदार फार्म में हैं. अगर इनके बल्ले चलते हैं, तो गुजरात को खिताब जीतने से कोई नहीं रोक पायेगा.
बल्लेबाजी राजस्थान का मजबूत पक्ष
राजस्थान रॉयल्स की टीम का सबसे मजबूत पक्ष उसकी बल्लेबाजी है. सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इस समय सबसे खतरनाक फॉर्म हैं. उन्होंने मौजूदा आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाये हैं और ऑरेंज कैप पर कब्जा कर रखा है. बटलर ने अबतक 16 मैचों की 16 पारियों में 4 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से कुल 824 रन बना चुके हैं. बटलर अपने दम पर टीम को कई मैचों में जीत दिला चुके हैं. यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.
राजस्थान के पास ऑरेंज और पपर्ल कैप
राजस्थान की टीम के पास ऑरेंज और पपर्ल कैप दोनों है. जोस बटलर के पास ऑरेंज कैप, तो युजवेंद्र चहल के पास पर्पल कैप है. राजस्थान की गेंदबाजी भी अच्छी है. राजस्थान के पास आर अश्विन के जैसे बेहतरीन ऑलरांडर हैं, तो ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, मैकोय और युजवेंद्र चहल जैसे खतरनाक गेंदबाज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




