ePaper

IPL 2023: रिंकू सिंह की आंधी में उड़ी गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 विकेट से हराया, देखें तस्वीरें

Updated at : 09 Apr 2023 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023: रिंकू सिंह की आंधी में उड़ी गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 विकेट से हराया, देखें तस्वीरें

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिंकू सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हारी हुई बाजी जीता दी. उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर गुजरात टाइटंस पर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभायी. रिंकू सिंह ने 21 गेंद पर नाबाद 48 रन बनाये. केकेआर की यह लगातारा दूसरी जीत है.

विज्ञापन
undefined

‘इंपैक्ट प्लेयर’ वेंकटेश अय्यर की 40 गेंद में 83 रन की पारी के बाद रिंकू सिंह के आखिरी पांच गेंदों पर पांच छक्कों की दम से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 के बेहद रोमांचक मुकाबले में रविवार को यहां गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया. रिंकू ने 21 गेंद में नाबाद 48 रन की पारी के दौरान छह छक्के और एक चौका जड़ा.

undefined

गत चैम्पियन गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 204 रन बनाये. केकेआर ने सात विकेट पर 207 रन बनाकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. केकेआर को आखिरी ओवर जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी. उमेश यादव (नाबाद पांच) ने यश दयाल की पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक रिंकू को दी और इस वामहस्त खिलाड़ी ने लगातार पांच छक्के जड़कर टीम को यादगार जीत दिला दी.

undefined

दयाल ने अपने चार ओवर में बिना किसी सफलता के 69 रन खर्च किये. अय्यर ने अपनी पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाने के अलावा कप्तान नीतीश राणा (45) के साथ 55 गेंद में 100 रन की साझेदारी की। राणा ने 29 गेंद की पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े.

undefined

इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद राशिद ने पारी की 17वें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर आंद्रे रसेल (एक रन), सुनील नारायण और शारदुल ठाकुर को आउट कर मैच पर गुजरात की मजबूत पकड़ बना दी. लेकिन रिंकू की अविश्वस्नीय बल्लेबाजी ने गुजरात के जबड़े से जीत छीन ली. गुजरात की यह तीन मैचों में पहली हार है.

undefined

राशिद ने चार ओवर में 37 रन देकर तीन जबकि अल्जारी जोसेफ ने 27 रन देकर दो विकेट लिये. मोहम्मद शमी और जोश लिटिल को एक-एक सफलता मिली. इससे पहले विजय शंकर की 24 गेंद में नाबाद 63 रन की पारी से गुजरात ने 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया. शंकर ने अपनी नाबाद पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाये.

undefined

गुजरात ने आखिरी दो ओवरों में 45 रन बटोरे जिसमें शंकर ने 19वें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन के खिलाफ दो चौके और दो छक्के जबकि 20वें ओवर में शारदुल ठाकुर के खिलाफ लगातार तीन छक्के लगाये. गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 38 गेंद में 53 जबकि शुभमन गिल ने 31 गेंद में 39 रन का योगदान दिया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की.

undefined

सुनील नारायण केकेआर के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिये. सुयश शर्मा (चार ओवर में 35 रन) को एक सफलता मिली. लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रहमानुल्लाह गुरबाज (15) और नारायण जगदीशन (छह) की सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी विफल रही.

undefined

सुयश शर्मा की जगह इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आये अय्यर ने तीसरे ओवर में शमी के खिलाफ आत्मविश्वास से भरा छक्का लगाया. उन्होंने आक्रामक रवैया जारी रखते हुए सातवें ओवर में यश दयाल के खिलाफ लगातार गेंदों में चौका और छक्का लगाया. दूसरे छोर से कप्तान नीतीश राणा ने अगले ओवर में में जोसेफ के खिलाफ दो छक्के लगाकर जरूरी रनगति को कम किया.

undefined

अय्यर ने 11वें ओवर में राशिद खान के खिलाफ दर्शनीय छक्का लगाया और अगले ओवर में दयाल के खिलाफ चौका लगाकर 26 गेंद में अपना अर्धशतक और टीम के रनों का शतक पूरा किया. अय्यर और राणा ने इसी ओवर में एक-एक छक्का लगाकर गुजरात की परेशानी बढ़ा दी. राणा ने अगले ओवर में राशिद के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौके जड़े जिससे दोनों के बीच 54 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी हुई.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola