GT Vs RR IPL 2022 Final: गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 का नया चैंपियन, फाइनल में राजस्थान को 7 विकेट से हराया
GT Vs RR IPL 2022 Final: आईपीएल 2022 को गुजरात टाइटंस के रूप में नया चैंपियन मिल गया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. शुभमन गिल ने छक्का जड़कर गुजरात को जीत दिलाया.
गुजरात टाइटंस आईपीएल का नया चैंपियन, फाइनल में राजस्थान को 7 विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस आईपीएल का नया चैंपियन बन गया है. फाइनल मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. गुजरात टाइटंस की टीम ने केवल 3 विकेट खोकर 18.1 ओवर में 133 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 130 रन ही बना पायी थी. गुजरात की ओर से शुभमन गिल 43 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 45 रनों की पारी खेली. जबकि डेविड मिलर 19 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 32 रनों की पारी खेली. हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली. राजस्थान की ओर से ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्ण और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट चटकाये.
गुजरात को तीसरा झटका, हार्दिक पांड्या 34 रन बनाकर आउट
गुजरात को 14 वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. हार्दिक पांड्या 30 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए. युजवेंद्र चहल ने पांड्या को अपना शिकार बनाया.
गुजरात को दूसरा झटका, वेड 8 रन बनाकर आउट
गुजरात टाइटंस की टीम को 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. मैथ्यू वेड 10 गेंदों का सामना कर केवल 8 रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर रियान पराग के हाथों कैच आउट हुए. वेड ने अपनी पारी में एक मात्र छक्का लगाया.
गुजरात को पहला झटका, प्रसिद्ध कृष्ण ने साहा को किया आउट
गुजरात टाइटंस की टीम को दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा. प्रसिद्ध कृष्ण ने रिद्धिमान साहा को केवल पांच के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. साहा ने 7 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका जमाया.
पहले ही ओवर में गिल को जीवनदान, चहल ने छोड़ा कैच
गुजरात टाइटंस को पहले ही ओवर में बड़ी राहत मिली. ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बैट से लगकर लेग में कैच उठ गयी. गेंद युजवेंद्र चहल के पास गयी, लेकिन डाइव लगाने के बावजूद गेंद चहल के हाथ से ड्रॉप हो गयी.
राजस्थान की ओर से सबसे अधिक रन जोस बटलर ने बनाया
राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे अधिक रन जोस बटलर ने बनाया. उन्होंने 35 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 39 रन बनाया. जायसवाल 22 रन बनाकर आउट हुए. संजू सैमसन 14, हेटमायर 11, रियान पराग 15 और ट्रेंट बोल्ट 11 रन बनाकर आउट हुए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए