GT vs MI, IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रनों से हराया, नूर अहमद ने लिये 3 विकेट
Gujarat Titans vs Mumbai Indian, IPL 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. गुजरात टाइटंस ने रोहित शर्मा की टीम को 55 रनों से हरा दिया है. मुंबई ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने मुंबई को 208 रनों का लक्ष्य दिया है. राहुल तेवतिया ने आखिरी के ओवरों में पांच गेंद पर 20 रन जड़ दिये. उन्होंने जेसन बेहरेनडॉर्फ के ओवर में दो लगातार छक्के जड़े. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी.
गुजरात ने मुंबई को 55 रनों से हराया
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने मुंबई को 208 रनों का लक्ष्य दिया. मुंबई इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में ही लड़खड़ा गयी. कप्तान रोहित शर्मा दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गये. मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये. इस जीत के लिए गुजरात की टीम 10 अंक लेकर सीएसके के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गयी है. मुंबई की यह लगातार दूसरी हार है. गुजरात की ओर से अफगानिस्तान के खिलाड़ी नूर अहमद ने तीन विकेट चटकाये. राशिद खान और मोहित शर्मा ने दो-दो विकेट लिये.
नेहाल बढेरा आउट, मुंबई को आठवां झटका
मैच अब मुंबई के हाथ से निकल चुकी है. नेहाल बढेरा आउट हो गये हैं. बढेरा ने 21 गेंद पर 40 रन बनाये. मोहित शर्मा की गेंद पर मोहम्मद शामी ने उनका कैच पकड़ा.
पीयूष चावला आउट, अर्जुन तेंदुलकर क्रीज पर
पीयूष चावला आउट हो गये हैं. चावला 18 रन बनाकर रन आउट हो गये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने अर्जुन तेंदुलकर क्रीज पर आये हैं.
मुंबई को छठा झटका, सूर्यकुमार आउट
मुंबई इंडियंस के छठा झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव 23 रन बनाकर आउट हो गये हैं. सूर्यकुमार ने 12 गेंद पर 23 रन बनाये. नूर अहमद ने सूर्यकुमार को अपनी ही गेंद पर कैच पकड़कर आउट किया.
टिम डेविड आउट, मुंबई को पांचवां झटका
आज गुजरात का दिन है. मुंबई को पांचवां झटका लगा है. टिम डेविड आते ही बिना खाता खोले आउट हो गये. नूर अहमद को दूसरी सफलता मिली है. डेविड की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर नेहाल बढेरा आये हैं.
कैमरून ग्रीन आउट, मुंबई को चौथा झटका
नूर अहमद ने कैमरून ग्रीन को बोल्ड कर दिया है. ग्रीन एक सेट बल्लेबाज थे और 26 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए. ग्रीन की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर टिम डेविड आये हैं.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए