ePaper

CSK vs RCB, IPL 2022: जीत की उम्मीद के साथ उतरेगी सीएसके, आरसीबी के साथ मंगलवार को होगा कड़ा मुकाबला

Updated at : 11 Apr 2022 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
CSK vs RCB, IPL 2022: जीत की उम्मीद के साथ उतरेगी सीएसके, आरसीबी के साथ मंगलवार को होगा कड़ा मुकाबला

लगातार चार हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को अब 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है. आत्मविश्वास की कमी से जूझ रही सीएसके को जीत की तलाश है. प्वाइंट टेबल में इस समय सीएसके आखिरी नंबर पर है. वहीं आरसीबी तीन जीत के साथ प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर है.

विज्ञापन

शुरुआती चार मैचों में लगातार हार से परेशान चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ है. आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में सीएसके को खेल के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. लगातार चार हार के बाद टीम का आत्मविश्वास पूरी तरह डगमगा गया है. सीएसके अंक तालिका में सबसे नीचे है. वहीं, आरसीबी तीन जीत के साथ चौथे नंबर पर काबिज है.

आरसीबी के खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में

पूर्व में सीएसके का हिस्सा रहे फाफ डू प्लेसिस के नेतृत्व में आरसीबी बेहतर प्रदर्शन कर रही है. आरसीबी ने पिछले मैच में अंक तालिका में टॉप पर मौजूद टीम राजस्थान रॉयल्स को हराया है. चार बार की चैंपियन चेन्नई ने रविंद्र जडेजा की अगुवाई में अभी तक उस तरह की क्रिकेट नहीं खेली है जिसके लिए उसे जाना जाता है. जडेजा अभी तक आगे बढ़कर नेतृत्व करने में नाकाम रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी, रोबिन उथप्पा, अंबाती रायुडु और ड्वेन ब्रावो जैसे सीनियर खिलाड़ियों को संकट की इस स्थिति में अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी.

Also Read: IPL 2022: आईपीएल इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी हुआ रिटायर्ड आउट, जानें क्यों वापस लौटे रविचंद्रन अश्विन
लगातार चार मुकाबले हारा है सीएसके

सीएसके ने अब तक एक मैच में 200 रन से अधिक का स्कोर बनाया लेकिन बाकी तीन मैचों में उसके बल्लेबाज नहीं चल पाये थे. उनका सामना अब आरसीबी के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण से होगा जिसमें स्पिनर वानिंदु हसरंगा, डेविड विली और मोहम्मद सिराज शामिल हैं. युवा रुतुराज गायकवाड़ अभी तक नहीं चल पाये और उन्हें बड़ी पारी खेलने की जरूरत है. ऑलराउंडर मोइन अली और शिवम दुबे को भी अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी.

आत्मविश्वास से लबरेज है आरसीबी

दूसरी तरफ आरसीबी ने अब तक सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम आत्मविश्वास से भरी है. सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक जमाया जबकि विराट कोहली ने भी रन बनाये. कप्तान फाफ डुप्लेसी किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं. आरसीबी के शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाज अभी अच्छी फॉर्म में हैं. दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका बखूबी निभा रहे है तथा इंजीनियर से क्रिकेटर बने शाहबाज अहमद ने भी अब तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है.

Also Read: IPL 2022: युजवेंद्र चहल ने तोड़ा हरभजन सिंह का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बने
टीमें इस प्रकार हैं

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा (कप्तान), मोइन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, मिशेल सेंटनर, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे , ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीक्ष्णा, राजवर्धन हैंगरगेकर, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, सुब्रंशु सेनापति, के भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, रजत पाटीदार, सिद्धार्थ कौल.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola